• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

CJP Protest: जंतर-मंतर पर केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता डिटेन, पुलिसकर्मियों पर पथराव; 2 घायल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 03:56:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 03:56:32 PM (IST)
CJP Protest: जंतर-मंतर पर केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता डिटेन, पुलिसकर्मियों पर पथराव; 2 घायल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष।

HighLights

  1. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
  2. बॉर्डर पर गाड़ियों की हो रही कड़ी चेकिंग
  3. दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

डिजिटल डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू कर दी है, जिसके तहत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं समेत अब तक 500 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया जा चुका है।

हिरासत में लिए गए सीजेपी के 3 बड़े नेता

जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से पुलिस ने पकड़ा। इसके अलावा, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर भी बड़ी कार्रवाई की गई, जहां फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस ने सीजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों और नेताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिसके बाद तीनों नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया है।


विपक्ष के दिग्गज नेता हिरासत में

प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के समर्थन में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील करते हुए निकले थे, जिन्हें संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और गोपाल राय के साथ हिरासत में ले लिया गया। केजरीवाल ने देशवासियों से मुख्य चुनाव आयुक्त के पदत्याग की मांग को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दिल्ली पुलिस ने साउथ एवेन्यू क्षेत्र में बस स्टॉप पर धरना देते समय साथी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन, प्रतिमा मंडल और डोला सेन के साथ हिरासत में ले लिया।

पुलिसकर्मियों पर पथराव

आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स लांघकर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- CJP नेता अभिजीत दीपके पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद दादी का निधन

राजधानी बनी छावनी: इंटरनेट बंद, अभेद्य किलेबंदी

बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं:

  • भारी पुलिस बल: 30,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों (BSF) के जवानों की तैनाती की गई है।
  • ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी: जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है।
  • बैरिकेडिंग व इंटरनेट पाबंदी: जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं तथा सड़कों पर वाहनों को रोकने के लिए कीलें और हैवी बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
  • मेट्रो व सीमा पर सख्ती: दिल्ली आने वाली हर गाड़ी की सघन चेकिंग जारी है और सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट सुविधाएं बंद रखी गई हैं।