
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पहुंचते ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इस बीच, हिरासत में लिए गए दीपके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें खबर मिली है कि उनकी दादी का निधन हो गया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभिजीत दीपके को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया। राजधानी में भीड़ जुटने और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने रणनीति के तहत काम किया।
इसके बाद एयरपोर्ट से उन्हें सीधे गुरुग्राम ले जाया गया। इसके अलावा सौरभ दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग गोपनीय स्थानों पर ले जाया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी एक जगह एकत्र न हो सकें।
यह भी पढ़ें- Delhi CJP Protest: अभिजीत दीपके, सौरभ दास, रांका तीनों हिरासत में, कई जगहों पर लगा लंबा जाम
दादी के अचानक निधन की दुखद सूचना मिलने के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दिल्ली पुलिस मानवीय आधार पर अभिजीत दीपके को तुरंत मुंबई लौटने की अनुमति देगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से इस पूरे मामले और उनके ट्रांसफर को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।