• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cold Day Warning: अगले 2 दिन दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी, उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी

उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा जारी है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 08:37:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 08:38:28 AM (IST)
Cold Day Warning: अगले 2 दिन दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी, उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी

HighLights

  1. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मनेगा नए साल का जश्न
  2. पहाड़ों पर जारी रहेगा बर्फबारी का सिलसिला
  3. उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

एजेंसी, नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसका असर समूचे उत्तर भारत समेत मैदानी राज्यों में दिखाई दे रहा है। ताजा खबर यह है कि दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

IMD Weather Update Today

naidunia_image

उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा जारी है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

इस बीच, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका जताई गई है। इससे नए साल के जश्न पर असर पड़ सकता है।

अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्व उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिम राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

इसी तरह आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

देश के उत्तरी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे जैसी स्थिति जारी रहने की आशंका है।