ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Vidhan SAbha Chunav 2025)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी, बुधवार मतदान का दिन रहा। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 60.42 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। मतगणना 8 फरवरी, शनिवार को होगी।
सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में भारी सुरक्षा की गई थी। चुनाव आयोग ने अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियों, 35,626 दिल्ली पुलिस कर्मियों और 19,000 होम गार्ड को तैनात किए थे। लगभग 3,000 मतदान बूथों को संवेदनशील माने गए थे। यहां ड्रोन निगरानी जैसे विशेष उपाय किए गए थे।
मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को वोट डालने से रोक रही है। सौरभ के मुताबिक, इसमें दिल्ली पुलिस को भी शामिल किया गया है।
सीलमपुर क्षेत्र में हंगामा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी बुर्के की आड़ में फर्जी वोट करवा रही है। मौके पर हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक अब हालात काबू में है।
(राष्ट्रपति ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।)
दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की, जिसमें आप नेता को कथित तौर पर चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र (ओखला) में अपने समर्थकों के साथ घूमते देखा गया था।
दिल्ली में इस बार भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा रहा, क्योंकि राजनीति को साफ करने का दावा करके सत्ता पाने वाली आम आदमी पार्टी और उसके कर्ता धर्ता अरविंद केजरीवाल पर ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
दिल्ली में कुल 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी स्थानों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड मतदान होगा।
वोट डालने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, एक मतदाता होने के नाते मैंने देखा है कि कौन सा विधायक मेरे क्षेत्र में काम करेगा, कौन सी पार्टी अच्छी सरकार बनाएगी। मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है और लोग उन महिलाओं को याद कर रहे हैं जिन्होंने दिल्ली को बनाया।
आम आदमी पार्टी पहली बार दिसंबर 2013 में सत्ता में आई थी, जब कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनाई थी। हालांकि, केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक पारित करने में असमर्थता का हवाला देते हुए सिर्फ 49 दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया। 2015 और 2020 के चुनावों में AAP ने क्रमशः 67 और 62 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा सिंगल डिजिट में सिमट गई। दोनों चुनावों में कांग्रेस अपना खाता खोलने में विफल रही।
#WATCH | #DelhiElection2025 | BJP candidate from Rohini assembly seat Vijender Gupta offers prayers ahead of casting his vote. pic.twitter.com/CCldo5Z9St
— ANI (@ANI) February 5, 2025
#WATCH | #DelhiElection2025 | Congress candidate from Kalkaji assembly seat Alka Lamba casts her vote at a polling station in Madipur
Delhi CM Atishi is AAP's candidate from Kalkaji seat, BJP has fielded its former MP Ramesh Bidhuri from this seat. pic.twitter.com/BojuKsQnXw
— ANI (@ANI) February 5, 2025
#WATCH | Rajya Sabha MP Swati Maliwal arrives at a polling booth in Chandni Chowk Assembly Constituency to cast her vote for #DelhiAssemblyElection2025 pic.twitter.com/wGizlfU5RX
— ANI (@ANI) February 5, 2025
#WATCH | #DelhiElection2025 | After casting his vote at a polling station in New Moti Bagh, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "...I would like to thank all polling officials, security forces, MCD, NDMC. Everyone had been working hard and with dedication for the last… pic.twitter.com/XbGNWkTqc8
— ANI (@ANI) February 5, 2025