ANI, नई दिल्ली (Delhi Assembly election 2025)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। ताजा बयान कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा का है।
समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में अलका लांबा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल थी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें भाजपा की गोद में रख दी।
#WATCH | Delhi: Congress candidate from Kalkaji assembly constituency, Alka Lamba says, "...If Arvind Kejriwal has guts, he should announce that he is leaving the INDIA alliance. Congress party is standing strong with 100 MPs and Arvind Kejriwal is the one who gave all the 7… pic.twitter.com/LmPNrNvcNj
— ANI (@ANI) January 25, 2025
अलका लांबा ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाया कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला गलती थी। अब केजरीवाल में दम है तो वो खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर लें।
बता दें, आम आदमी पार्टी के नेता भी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रहे हैं। आप नेता कह चुके हैं कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर कर दिया जाना चाहिए।