• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा... हरियाणा नंबर कार का इस्तेमाल, गाड़ी का मालिक नदीम खान

दिल्ली धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका जिस कार में हुआ है उसके हरियाणा नंबर है। गाड़ी का नंबर HR26-7674 है। य...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 10 Nov 2025 10:52:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Nov 2025 10:52:55 PM (IST)
Delhi Blast: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा... हरियाणा नंबर कार का इस्तेमाल, गाड़ी का मालिक नदीम खान
Delhi Blast में हरियाणा नंबर कार का इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क। दिल्ली धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका जिस कार में हुआ है उसके हरियाणा नंबर है। गाड़ी का नंबर HR26-7674 है। यह गाड़ी नदीम खान के नाम से रजिस्टर्ड है। इसने डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला के रहने वाले सलमान को गाड़ी बेच दी थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि धमाके के वक्त लोग गाड़ी में सवार थे।

13 की मौत, 28 घायल

ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भीषण ब्लास्ट ने रविवार शाम को दहशत फैला दी। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग हवा में उछलकर नीचे गिरे। पहाड़गंज निवासी और पीड़ित बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी वैगनआर कार में बैठे थे।


समय पर जाते, तो जिंदा न होते

जाम की स्थिति थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट के तुरंत बाद एक व्यक्ति मेरी गाड़ी के ऊपर गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलबीर सिंह का कहना है कि वह बाल-बाल बचे क्योंकि उनके भाई सामान खरीदने चांदनी चौक गए थे और उन्होंने उन्हें लाल किले के सामने बुलाया था, लेकिन वे समय पर नहीं आ पाए। अगर वह समय पर पहुंच जाते, तो शायद आज जिंदा न होते,” उन्होंने कहा।

पानीपत निवासी महेश ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा मानो बाजार के बीच में बहुत बड़ा धमाका हुआ हो। पूरा इलाका धुएं से भर गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। वहीं, चंदू नगर निवासी व रिक्शा चालक यासीन बताया कि उनके रिक्शे में तीन सवारियां थीं। एक धमाके के साथ सब कुछ उड़ गया। मैं गाड़ी के नीचे जा गिरा। कान अब भी सुन्न हैं। दो मिनट बाद होश आया तो सवारियां कहीं नजर नहीं आईं।

इसे भी पढ़ें... Delhi Blast: दिल्ली में बड़ा विस्फोट, 13 लोगों की मौत, NCR-यूपी हाई अलर्ट पर, आतंकी हमले की संभावना