• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

लाल किला धमाके में कश्मीर कनेक्शन! पुलवामा का निकला कार मालिक, संदिग्ध तारिक की तलाश में पुलिस

दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के तार अब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 03:48:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 03:48:46 AM (IST)
लाल किला धमाके में कश्मीर कनेक्शन! पुलवामा का निकला कार मालिक, संदिग्ध तारिक की तलाश में पुलिस
लाल किला धमाके में कश्मीर कनेक्शन!

डिजिटल डेस्क। दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के तार अब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई कार का मालिक तारिक उर्फ आमिर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के संबूरा इलाके का रहने वाला है, जो पांपोर से सटा हुआ क्षेत्र है।

जैश ए मोहम्मद का प्रभाव रहा है यह इलाका

संबूरा कभी जैश ए मोहम्मद के प्रभाव वाला इलाका माना जाता था। पुलवामा हमले में इस्तेमाल कार को भी कुछ समय के लिए इसी इलाके में रखा गया था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तारिक उर्फ आमिर पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन है, लेकिन पिछले डेढ़ से दो सालों में उसे गांव में बहुत कम देखा गया है।


परिजनों से संपर्क में पुलिस

पुलिस ने देर रात तारिक के परिजनों से संपर्क किया और उससे जुड़ी जानकारी मांगी है। हालांकि, अब तक संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Blast: ‘मेरा बेटा कहां है... कोई तो बता दो’, दिल्ली ब्लास्ट के बाद अस्पताल में दर्द, चीखें और अफरा-तफरी का माहौल