• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Delhi blast: मसूद अजहर की बहन के संपर्क में थी शाहीन, भारत में महिला आतंकी ब्रिगेड बनाने की साजिश का पर्दाफाश

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके (Delhi blast) के बाद जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की प्रमुख डॉ. शाहीन को गिर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 03:45:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 03:45:44 PM (IST)
Delhi blast: मसूद अजहर की बहन के संपर्क में थी शाहीन, भारत में महिला आतंकी ब्रिगेड बनाने की साजिश का पर्दाफाश
फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई जैश की महिला विंग हेड डॉ. शाहीन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

HighLights

  1. दिल्ली धमाके में जैश-ए- मोहम्मद का कनेक्शन
  2. शाहीन आतंकी मसूद अजहर की बहन के संपर्क
  3. भारत में महिला आतंक ब्रिगेड खड़ा करने का प्लान

डिजिटल डेस्कः दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके (Delhi blast) के बाद जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की प्रमुख डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया गया है।

डॉ. शाहीन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की बहन सहीदा अजहर के संपर्क में थी। जांच में पता चला है कि शाहीन को भारत में महिला आतंकी ब्रिगेड तैयार करने का काम सौंपा गया था।

जैश के महिला संगठन से भी जुड़ी हुई थी

डॉ. शाहीन जमात-उल-मोमिनात नामक जैश के महिला संगठन से भी जुड़ी हुई थी। उसे सोमवार शाम हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शाहीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है और अलफलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में कार्यरत थी।

आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड है

जांच एजेंसियों ने बताया कि शाहीन, हाल ही में गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड भी है। मुजम्मिल की निशानदेही पर ही शाहीन तक पहुंचा गया। बताया जा रहा है कि शाहीन ने ही मुजम्मिल को अपनी कार में AK-47 राइफल छिपाने की अनुमति दी थी।


यह भी पढ़ें- Delhi blast 10/11: जिस i-20 कार से दहली दिल्ली, वो पुलवामा के डॉ. उमर के पास कैसे पहुंची, पढ़ें पूरी कहानी

अलफलाह यूनिवर्सिटी पहुंचकर की जांच

इस बीच, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलफलाह यूनिवर्सिटी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियां शाहीन के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में हैं।