
एजेंसी, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी साशिज को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस को इन आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आईईडी बम बनाने में इस्तमाल होने वाले कुछ सामान मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए 5 आतंकवादियों में से 2 दिल्ली से, 1 हैदराबाद, 1 मध्य प्रदेश और 1 रांची से है।
ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तार आतंकियों के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन से है। ये आतंकवादी आने वाले त्योंहारों से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।
Delhi Police has arrested a total of five terrorists from different states. Police have also recovered some parts used in the making of IED: Delhi Police Sources https://t.co/jfEK2v2bel pic.twitter.com/T2pGcBW5xi
— ANI (@ANI) September 11, 2025
यह भी पढ़ें- Nepal Protest: विरोध प्रदर्शन का फायदा उठा रहे कैदी, जेल से 7 हजार फरार, पांच किशोरों को सुरक्षाकर्मियों ने मारी गोली
वहीं सुत्रों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि शक के आधार पर पुलिस की टीम और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने 8 अन्य संदिग्धों को भी हिसारत में लिया है। गिरफ्तार आतंकियों और सदिग्धों से स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मामले में कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।