• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

क्या आप भी खाते हैं सोया चाप? वायरल Video में खुली हाइजीन की पोल, जमीन पर फैले बैटर पर लेटकर नहाते दिखे कारीगर

पनीर और मांसाहार (नॉनवेज) के लोकप्रिय विकल्प के रूप में खाए जाने वाले सोया चाप की मेकिंग का एक बेहद घिनौना और अशुद्ध तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 03:32:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 03:32:43 PM (IST)
क्या आप भी खाते हैं सोया चाप? वायरल Video में खुली हाइजीन की पोल, जमीन पर फैले बैटर पर लेटकर नहाते दिखे कारीगर
सोया चाप फैक्ट्री में गंदगी का गंदा खेल।

HighLights

  1. नोएडा में सोया चाप फैक्ट्री में गंदगी का गंदा खेल
  2. वायरल वीडियो में बैटर पर नहाते दिखे कारीगर
  3. सोया चाप में बदबू और कीड़ों की असली वजह?

डिजिटल डेस्क। पनीर और मांसाहार (नॉनवेज) के लोकप्रिय विकल्प के रूप में खाए जाने वाले सोया चाप की मेकिंग का एक बेहद घिनौना और अशुद्ध तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सोया चाप तैयार करने वाले कारीगर जमीन पर फैले कच्चे माल (बैटर) पर लेटकर नहाते और रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

गंदगी और अस्वच्छ माहौल में इस तरह तैयार किए जा रहे सोया चाप के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने और बीमार होने की पूरी संभावना है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-27 स्थित एक फैक्ट्री का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है।


रील्स बनाने के चक्कर में सेहत से खिलवाड़

सोशल मीडिया पर सामने आया 37 सेकेंड का यह वीडियो सोया चाप बनाने वाली एक प्रोसेसिंग इकाई का दिख रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिसर के फर्श पर सोया चाप का बैटर फैला हुआ है।

उस बैटर के ऊपर अर्धनग्न हालत में लेटे एक कारीगर को उसका साथी घसीट रहा है, जबकि तीसरा कर्मचारी पाइप से उन पर पानी की बौछार कर रहा है। वह कारीगर पूरे बैटर को अपने शरीर पर लपेटता हुआ इधर-उधर घूम रहा है, वहीं पास में अन्य कर्मचारी मशीनों पर काम करते दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ...' से जुड़ा एक गाना भी बज रहा है।

उत्पाद में बदबू और कीड़े मिलने की मुख्य वजह

चाहे सोया चाप का बैटर हो या मैदे से बनने वाले अन्य खाद्य पदार्थ, गली-मोहल्लों में अवैध और चोरी-छिपे चल रही फैक्ट्रियों में अक्सर इस तरह की गंभीर लापरवाहियां सामने आती हैं। खाद्य विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण के दौरान बरती जाने वाली इसी अनहाइजीनिक कार्यशैली के कारण अक्सर बाजार में मिलने वाले सोया चाप से बदबू आने और कीड़े निकलने जैसी शिकायतें मिलती हैं।

यदि प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसी इकाइयों का नियमित और औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) करे, तो इस तरह की अमानवीय और असुरक्षित गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है, जिससे आम जनता तक शुद्ध खाद्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें- PM Modi Video: 'पेपर लीक पर कल लाएंगे कठोर कानून...', पीएम मोदी ने नया वीडियो जारी कर कहा, टास्क फोर्स का भी किया एलान

खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

मामले पर संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) गौतमबुद्ध नगर, सर्वेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके ध्यान में आया है। शुरुआती जांच में यह वीडियो नोएडा क्षेत्र का प्रतीत नहीं हो रहा है, हालांकि इसकी सत्यता और लोकेशन की गहनता से जांच की जा रही है।