• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Indian Railways: नवरात्र पर रेलवे रखेगा आपके खाने का ध्यान, मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का खाना, 50 ट्रेनों में की व्यवस्था

IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से चलने वाली करीब 50 ट्रेनों जिनमें सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 07:52:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Sep 2025 07:52:54 PM (IST)
Indian Railways: नवरात्र पर रेलवे रखेगा आपके खाने का ध्यान, मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का खाना, 50 ट्रेनों में की व्यवस्था
Indian Railways: नवरात्रि में ट्रेनों में विशेष भोजन का प्रबंध

HighLights

  1. नवरात्रि में ट्रेनों में विशेष भोजन का प्रबंध
  2. बिना लहसुन-प्याज का का मिलेगा खाना
  3. रेलवे की 50 ट्रेनों में मिलेगी यह सुविधा

डिजिटल डेस्क। नवरात्र के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई विशेष इंतजाम किए हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इस अवधि में फलाहार पर रहने वाले यात्रियों के लिए बिना लहसुन और प्याज का भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

50 ट्रेनों में दिया जाएगा खाना

यात्रियों की मांग पर बेस किचन से यह विशेष भोजन ट्रेन में पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा और कैंटीन में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से चलने वाली करीब 50 ट्रेनों जिनमें सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस प्रमुख हैं इनमें यह सुविधा दी जाएगी।


रेल नीर पानी की बोतल भी सस्ती

इसी बीच यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर सामने आई है। अब रेल नीर पानी की बोतल 15 रुपये की बजाय 14 रुपये में उपलब्ध होगी। जीएसटी दर घटने के बाद रेलवे बोर्ड ने इसकी नई कीमत पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि कोई कैटरिंग कर्मी तय दर से अधिक राशि वसूलता है तो यात्री रेल मदद पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं, जिसके बाद संबंधित कर्मी पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सुरक्षा के मोर्चे पर भी रेलवे सख्त

सुरक्षा के मोर्चे पर भी रेलवे ने सख्ती बरती है। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेल क्षेत्र में जीआरपी की विशेष तैनाती की गई है। सादे लिबास में पुलिसकर्मी ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी करेंगे ताकि नशाखुरानी और झपट्टामार जैसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें- नवरात्र पर मोदी सरकार ने दिया एक और बड़ा तोहफा, 25 लाख लोगों को मुफ्त में मिलेगा LPG कनेक्शन

रेल एसपी वीणा कुमारी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग में निर्देश दिए कि सीमावर्ती स्टेशन गोरखपुर, बलिया (यूपी) और बरौनी पर सतत निगरानी रखी जाए। यात्रियों में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग कर संबंधित पदाधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसके लिए विशेष टीमों को साउंड सिस्टम, ड्यूटी रजिस्टर, कार्ड, पर्चे और बैनर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को सतर्क करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रेल पुलिस को दें और सहयोग करें।