• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज

Sameer Wankhede समीर वानखेडे को जैसे ही सीबीआई के द्वारा मामला दर्ज करने के बारे में पता चला तो उन्होंने पहले हाई कोर्ट का रुख किया और गुहार लगाई कि उ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 09:57:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Feb 2024 10:44:23 AM (IST)
NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज
ED ने बीते साल मई में सीबीआई की पहली एफआईआर के आधार पर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

HighLights

  1. ईडी ने समीर वानखेडे के खिलाफ आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
  2. इस मामले में नारकोटिक्स NCB के 3 अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
  3. वानखेड़े पर आर्यन खान को ड्रग्स मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एजेंसी, मुंबई। मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे पर अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी शिकंजा कस दिया है। ईडी ने आज समीर वानखेडे के खिलाफ आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू करते हुए केस दर्ज कर लिया है और इस मामले में नारकोटिक्स NCB के 3 अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अभिनेता शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन को ड्रग्स मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। ED ने बीते साल मई में सीबीआई की पहली एफआईआर के आधार पर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


समीर वानखेडे को जैसे ही सीबीआई के द्वारा मामला दर्ज करने के बारे में पता चला तो उन्होंने पहले हाई कोर्ट का रुख किया और गुहार लगाई कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हाई कोर्ट पहले ही उन्हें सीबीआई मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत दे चुका है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर विवादास्पद छापेमारी के एक दिन बाद 3 अक्टूबर, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। NCB की ओर से गठित एसआईटी ने पिछले साल 27 मई को आर्यन खान को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि वह किसी भी बड़े ड्रग-डीलिंग रैकेट का हिस्सा नहीं था, जैसा कि वानखेड़े ने आरोप लगाया था।

NCB की आंतरिक जांच में पता चला कि एजेंसी के "सूचना नोट" में आखिरी समय पर आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के नाम शामिल किए गए थे। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि वानखेड़े की टीम द्वारा फोन की जब्ती के दस्तावेजीकरण और बयानों की रिकॉर्डिंग जैसी प्रक्रिया ठीक से नहीं की गई थी।