
एजेंसी, नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने श्रीनगर के हरवान इलाके के लिडवास क्षेत्र में 'ऑपरेशन महादेव' चलाया। इस अभियान के तहत सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों की मानें तो सभी आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिन आतंकियों का स्कैच जारी किया गया था, शायद ये वही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी आनी अभी बाकी है और नईदुनिया भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। सेना के अनुसार, सोमवार को श्रीनगर के हरवान के लिडवास इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर पोस्ट में इस मुठभेड़ की जानकारी दी थी। इसमें ही तीन आतंकियों को सेना के द्वारा ढेर किए जाने की खबर भी दी गई थी। पूरे अभियान के दौरान ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही सेना के जवान संदिग्ध जगह पर पहुंचे वैसे ही सामने से गोलीबारी शुरू कर दी गई।

जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों के शव देखे जाने की भी पुष्टि भी ड्रोन से की गई है। इस मामले पर श्रीनगर, आईजीपी कश्मीर जोन, विधि कुमार बिरदी ने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है, क्योंकि और भी आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। वहीं, उन्होंने किसी भी आतंकी के पहचान की बात को खारिज कर दिया है।
#WATCH | On anti-terror operation in the Harwan area of Srinagar, IGP Kashmir Zone, Vidhi Kumar Birdi says, "Operation is still continuing. As per the interior reports, three bodies have been observed and seem to be neutralised. It will take us some time for identification, and… pic.twitter.com/pcGBf8EKe7
— ANI (@ANI) July 28, 2025
सूत्रों के इनुसार, इस मुठभेड़ में पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी ढेर हो गया है। साथ ही स्केच में नजर आ रहे दो अन्य आतंकी सुलेमान और यासिर के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मारे गए आतंकी वही है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सेना की ओर से नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें... LIVE VIDEO: पाकिस्तान बोला- महाराज अब बस कीजिए, तब रोका गया ऑपरेशन सिंदूर… लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह