Engineers Day 2023। देश में हर साल 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ख्यात इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) को समर्पित होता है, उन्हीं की याद में भारत में अभियंता दिवस मनाया जाता है।
Mokshagundam Visvesvaraya का जन्म 15 सितंबर 1860 को कर्नाटक के मुद्दनहल्ली नाम के एक छोटे गांव में हुआ था। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जानने व चाहने वाले लोग अक्सर MV सर के नाम से बुलाते थे। Mokshagundam Visvesvaraya ने भारत को इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।
Mokshagundam Visvesvaraya ने अपने जीवनकाल में राष्ट्र निर्माण के लिए कई बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया था। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को हर साल इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।
देश के विकास में अहम योगदान देने के लिए सर Mokshagundam Visvesvaraya को साल 1955 में एक अच्छे इंजीनियर के तौर पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश के सभी इंजीनियरों को सम्मान देने के लिए एमवी सर के जन्मदिन पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। साल 2023 में इंजीनियर दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्या का 161वां जन्मदिवस समारोह मनाया जाएगा और देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।