• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

PM Modi के लड्डू के लालच में भी नहीं फंसी उनके 'बॉस' की बेटी, सोशल मीडिया पर क्यूट Video हो रहा वायरल

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सोमवार को एक नए युग का सूत्रपात हुआ, जब बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से दुनिया की सबसे ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 20 Jan 2026 06:01:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jan 2026 06:01:23 PM (IST)
PM Modi के लड्डू के लालच में भी नहीं फंसी उनके 'बॉस' की बेटी, सोशल मीडिया पर क्यूट Video हो रहा वायरल
पीएम मोदी ने नबीन की बेटी संग बिताए प्यारे पल, वीडियो वायरल।

HighLights

  1. नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष
  2. पीएम मोदी और नबीन की छोटी बेटी के क्यूट नखरे
  3. नितिन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता- मोदी

डिजिटल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सोमवार को एक नए युग का सूत्रपात हुआ, जब बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने नबीन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

पदभार ग्रहण करने के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

नितिन नबीन मेरे बॉस हैं- पीएम मोदी

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद विनम्र अंदाज में नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने कहा, "नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं"। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि नबीन का उत्तरदायित्व केवल भाजपा को संभालना ही नहीं, बल्कि एनडीए (NDA) के सभी सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना भी है।


पीएम मोदी और नबीन की बेटी के बीच 'क्यूट' नोकझोंक

कार्यभार संभालने के दौरान एक भावुक और पारिवारिक माहौल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन के परिवार से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • मुलाकात के दौरान पीएम मोदी नबीन की छोटी बेटी को लड्डू खिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बच्ची अपने पिता की गोद में नखरे दिखाती रही।
  • बच्ची की मासूमियत और उसके 'क्यूट' नखरे देखकर प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

नितीन नबीन जी की बेटी और मोदी जी का लड्डू 🤩 नही खाना मतलब नहीं खाना 😅

पापा की गोदी चाहिए बस 😍#BJP #NitinNabin pic.twitter.com/zToNsjy8Pw

— Anand Srivastava (मोदी का परिवार) (@anandsrivns) January 20, 2026

धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने के बाद संभाली कुर्सी

मंगलवार सुबह कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की:

  • झंडेवालान मंदिर
  • वाल्मीकि मंदिर
  • हनुमान मंदिर
  • बंगला साहिब गुरुद्वारा

भावुक हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाना भाजपा की लोकतंत्र में अटूट आस्था को दर्शाता है।नबीन ने गुजरात के आनंद में हुए 'सद्भावना मिशन' के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी जी ने उन्हें सिखाया कि जनता की छोटी-छोटी भावनाओं से जुड़कर ही कोई व्यक्ति महान बनता है।