
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि का ऐलान कर दिया है।
सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, आगामी 30 अक्टूबर को योजना की 24वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जहां पहले दुर्गा पूजा के दौरान किस्त जारी होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, वहीं अब सरकार दीपावली से ठीक पहले किसानों को यह आर्थिक सौगात देने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। इससे पूर्व जून माह में योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे।
Direct Support, Stronger Farmers! Mark your calendar! The 24th instalment of PM-KISAN is set to be released on 30th October 2026, empowering our Annadatas with continued financial support. #PMKISAN #PMKISAN24thInstalment #pmkisan #agrigoi https://t.co/rMOXj7R9NP
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 23, 2026
सरकार Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में प्रेषित करती है। हालांकि, योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तों का पालन करना अनिवार्य है:
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 17 ग्राम पंचायतों की बदलेगी तस्वीर, ₹203.97 लाख से होगा विकास, संवरेगा ग्रामीणों का भविष्य