• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: घर की छत पर लगाएंगे सोलर पैनल तो हर माह मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस

PM Suryoday Yojana प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:08:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 03:09:53 PM (IST)
काम की खबर: घर की छत पर लगाएंगे सोलर पैनल तो हर माह मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

HighLights

  1. हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली पाने के लिए परिवारों को सूर्योदय योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  2. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
  3. इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य रखा गया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। यदि आप भी अपने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर परेशान हैं तो मोदी सरकार आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट भाषण में ऐलान किया है कि देश में हर माह लोगों को 300 लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि मुफ्त बिजली का लाभ देश में 1 करोड़ परिवारों को दिया जाएगा। हालांकि 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ ऐसे परिवारों को ही दिया जाएगा, जिन्होंने अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था की है।

पीएम सूर्योदय योजना में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली पाने के लिए परिवारों को सूर्योदय योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य रखा गया है।


naidunia_image

घरों की छत पर सौर पैनल लगाएगी सरकार

PM Suryoday Yojana के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस संबंध में जल्द ही एक राष्ट्रीय अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को नहीं दिया जाएगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सर्विस से जुड़ा है। सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने का खर्चा हितग्राही को पूरा नहीं देना होगा, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से इसमें सब्सिडी भी मिलेगी। फिलहाल गरीब परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन

सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाना होगा। होम पेज पर अप्लाई पर क्लिक करें अपने राज्य व जिले के अनुसार पूरी जानकारी देनी होगी। हितग्राही को अपना बिजली बिल नंबर, हर माह के बिजली खर्च की जानकारी और बेसिक इनफार्मेशन भरने के बाद सोलर पैनल डिटेल्स डालना होगी।