Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त 2023 को भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलती थी। इस दिन हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में झंडे फहराए जाते हैं। कई स्कूल इस दिन छात्रों के लिए निबंध या भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। अगर आपने 15 अगस्त को होने वाले समारोह में हिस्सा लिया है, तो नीचे दिए स्पीच को पढ़कर सबका दिल सकते हैं।
बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, आदरणीय प्रधानाध्यापक महोदय एवं मेरे प्रिय शिक्षकों। मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूं।
आज आजादी के इस पवित्र दिन पर मैं आप सभी के सामने अपने विचार रखने के लिए यहां आया/आयी हूं। आज देश की आजादी के 77 वर्ष पूरे हो गए हैं। हम इस आजादी के लिए लड़ने वाले सभी सेनानियों को सलाम करते हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गई। इस पहचान के लिए देश के सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है।
वैसे तो आजादी का यह जश्न हर घर और हर संस्थान में देखा जाता है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले पर आयोजित किया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। इसके बाद देश को संबोधित करते हैं। आर्मी बैंड इस खास दिन को और भी खूबसूरत बना देता है।
दोस्तों, आइए हम सब आजादी के इस त्योहार को तिरंगे को सलाम करके और सभी सेनानियों के बलिदान को याद करके मनाएं। अंत में, मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता/चाहती हूं।
धन्यवाद। जय हिंद। जय भारत।