• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDIA Bloc Update: पटना में बोले बिहार CM नीतीश कुमार- मैं नाराज नहीं, PM बनने की भी लालसा नहीं

Mission 2024: इंडिया गठबंधन में पीएम पद की उम्मीदवारी और सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है। अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ही मुद्दों पर एक ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 11:52:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Dec 2023 11:55:41 AM (IST)
INDIA Bloc Update: पटना में बोले बिहार CM नीतीश कुमार- मैं नाराज नहीं, PM बनने की भी लालसा नहीं
विधानसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी और भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट करने का पहला प्रयास नीतीश कुमार ने ही किया था।

HighLights

  1. जन्म जयंती पर नीतीश कुमार ने अटलजी को दी श्रद्धांजलि
  2. पटना में मीडिया से कहा- कभी कोई पद नहीं मांगा
  3. यही चाहता हूं कि सभी मिलकर चुनाव लड़ें।

ANI, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ किया है कि उनके मन में देश का प्रधानमंत्री बनने की लालसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में हुई विपक्ष दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक के बाद नाराज होने की खबरों का भी खंडन कर दिया।

Nitish Kumar on PM Candidate in 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर नीतीश ने कहा, आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। जब मैं सांसद था, तब से उन्हें जानता हूं। जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने मुझे तीन विभागों की जिम्मेदारी। मैं अटल जी का बहुत बहुत सम्मान करता हूं।


वहींइंडिया गठबंधन से नाराजगी के सवाल पर नीतीश ने कहा कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं। ना ही मुझे कोई पद चाहिए। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए और सभी मिलकर चुनाव लड़ें।

मैंने पहले भी कहा है कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे कुछ बनाया जाना चाहिए। हम सभी दलों की एकजुटता के लिए शुरू से प्रयासरत हैं। बस इतनी ही बात है। - नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

पीएम पद की उम्मीदवारी पर फंसा है पेंच

इंडिया गठबंधन में पीएम पद की उम्मीदवारी और सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है। अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ही मुद्दों पर एक राय नहीं बनी है।

दिल्ली में आयोजित पिछली बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलित नेता होने के नेता पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा।

naidunia_image

हालांकि खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका खंडन कर दिया और उन्होंने कहा कि पीएम पद का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा।

#WATCH | Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar says, "Today is the birth anniversary of former Prime Minister and Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee...Ever since I have been an MP, I have known him. When his government was formed, he gave me the responsibility of three… pic.twitter.com/36nxePM5IC

— ANI (@ANI) December 25, 2023