• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Canada Tension News: कनाडा पर और सख्त हुआ भारत, 10 अक्टूबर तक अपने 41 डिप्लोमैट्स हटाने को कहा

India-Canada Tension News: कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 03 Oct 2023 11:17:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Oct 2023 11:17:58 AM (IST)
India-Canada Tension News: कनाडा पर और सख्त हुआ भारत, 10 अक्टूबर तक अपने 41 डिप्लोमैट्स हटाने को कहा
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा संबंंध बिगड़ गए हैं।

HighLights

  1. अभी भारत में कनाडा के 61 राजनयिक हैं
  2. भारत ने संख्या घटाकर 41 करने को कहा
  3. कनाडा की प्रतिक्रिया का इंतजार

एजेंसी, नई दिल्ली। खालिस्तान मुद्दे पर भारत और कनाडा के संबंध दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वह नई दिल्ली में रह रहे अपने 41 डिप्लोमैट्स को 10 अक्टूबर तक वापल बुला ले। भारत में अभी कनाडा के डिप्लोमैट्स की संख्या 61 है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से बिगड़े रिश्ते

बता दें, भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान के मुद्दे पर संबंध बिगड़े हैं। कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि अब तक कनाडा को ठोस सबूत नहीं दे सका है।


कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा संसद में आरोप लगाए जाने के बाद भारत ने भी सख्ती दिखाई और नई दिल्ली में कनाडा के राजदूत को पांच दिन में भारत छोड़कर चले जाने को कह दिया। इसके बाद कनाडा के नागरिकों को वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी गई थी।

naidunia_image

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि कनाडा के साथ चल रही समस्या देश में आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा लेकर पिछली सरकारों के लचीले रुख के कारण कुछ वर्षों से बनी हुई है।

जयशंकर ने कहा कि मौजूदा स्थिति को 'गतिरोध' नहीं कहा जा सकता है। भारत सरकार इस मुद्दे के संबंध में कनाडाई पक्ष द्वारा साझा की गई किसी भी विशिष्ट और प्रासंगिक बात पर विचार करने के लिए तैयार है।

इससे पहले सोमवार को अमेरिका ने कहा कि जो बिडेन प्रशासन ने कई मौकों पर भारत सरकार से बातचीत की है और उनसे सिंह निज्जर की मौत की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।