• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा पर बरसे विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल

EAM Dr S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पहले वह (कनाडा) निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाता है। हमने सबूतों की मांग की है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 29 Sep 2023 08:59:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Sep 2023 09:22:28 PM (IST)
कनाडा पर बरसे विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल
विदेश मंत्री एस जयशंकर

HighLights

  1. भारत-रूस संबंध में आई स्थिरता- एस जयशंकर।
  2. विदेश मंत्री ने कहा- कनाडा हिंसा की वकालत करता है।

वाशिंगटन, एएनआई। EAM Dr S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच दिवसीय अमेरिकी दौरे पर है। उन्होंने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि कनाडा के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पहले वह (कनाडा) निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाता है। हमने सबूतों की मांग की है। यदि कनाडा सबूत देता है तो हम उस पर गौर करेंगे।

कनाडा बना टॉक्सिक कॉम्बिनेशन

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'भारत में संगठित अपराध में शामिल लोग कनाडा का रुख कर रहे हैं। साथ ही मानव तस्करी, हिंसा और आतंकवाद का कॉकटेल कनाडा में बढ़ रहा है। यह एक तरह से टॉक्सिक कॉम्बिनेशन बन गया है। जिन्हें कनाडा में पूरी जगह मिल रही है।'


#WATCH | External Affairs Minister Dr S Jaishankar and moderator Walter Russell Mead share a lighter note when asked about the India-Canada row during an interactive session at the Hudson Institute in Washington, DC pic.twitter.com/oZXSsB9hcZ

— ANI (@ANI) September 29, 2023

कनाडा में आतंकियों के लिए खुला माहौल

उन्होंने कहा कि कनाडा आतंकियों को अपने यहां शरण मजबूरी में दे रहा है। कनाडा में आतंकियों और हिंसा की वकालत करने वालों के लिए माहौल है। उन्हें कनाडा में खुला माहौल मिलता है। जयशंकर ने कहा, जहां मेरे राजनयिक दूतावास जाते हुए असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें धमकाया जाता है। इस कारण से मुझे कनाडा में वीजा प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर सस्पेंड करना पड़ा।

संयुक्त राष्ट्र में विश्वसनीयता की कमी

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में विश्वसनीयता की कमी है और प्रभावशीलता की भी। जब हम दुनिया के पास जाते हैं, तो हम उसको नीचे गिराने के दृष्टिकोण के साथ नहीं जाते। यह जरूरी है कि हम इसे बेहतर, कुशल और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले छह सालों में एक और अवधारणा ने जोर पकड़ा वह क्वाड है। पहली बार 2007 में इसका प्रयास किया गया, लेकिन यह टिक नहीं पाया। फिर 2017 में इसे पुनर्जीवित किया गया। अब यह लगातार मजबूत होता जा रहा है। हमें अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का सौभाग्य मिलेगा।'