• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

Trains Cancelled: सर्दियों में सफर से पहले चेक करें ये लिस्ट, Indian Railways ने कैंसिल की 16 ट्रेनें

Indian Raiways News: पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड रूट की ट्रेनें प्रभावित होंगी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 03:59:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 04:05:17 PM (IST)
Trains Cancelled: सर्दियों में सफर से पहले चेक करें ये लिस्ट, Indian Railways ने कैंसिल की 16 ट्रेनें
दिल्ली से बिहार, यूपी से जम्मू तक 16 ट्रेनें रद (AI Generated Image)

HighLights

  1. कोहरे और खराब मौसम के कारण फैसला
  2. यूपी, बिहार, पंजाब रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
  3. NTES वेबसाइट और 139 पर चेक करें स्टेटस

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण रेल यातायात प्रभावित न हो और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच 16 प्रमुख ट्रेनों को कैंसिल करने का एलान किया है।

इस फैसले का सीधा असर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों को रद किया है, जिनमें बिहार और यूपी रूट की ट्रेनें ज्यादा शामिल हैं।


कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद, देखें पूरी लिस्ट (Cancelled Trains List)

रेलवे प्रशासन के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में अंबाला कैंट - बरौनी 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक, मॉडल टाउन एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 2 मार्च तक, काठगोदाम - कानपुर सेंट्रल 7 दिसंबर से 1 मार्च तक और बरौनी - अंबाला कैंट 3 दिसंबर से 1 मार्च तक शामिल है। इसी तरह गरीब रथ जम्मू तवी - काठगोदाम 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक, कानपुर सेंट्रल - काठगोदाम 8 दिसंबर से 2 मार्च तक, अमृतसर - लालकुआं 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक और योगनगरी ऋषिकेश - जम्मू तवी 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी।

naidunia_image

इसके अलावा नई दिल्ली - मॉडल टाउन 3 दिसंबर से 28 फरवरी, अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट 1 दिसंबर से 28 फरवरी, अमृतसर - टाटानगर 4 दिसंबर से 26 फरवरी, गरीब रथ काठगोदाम - जम्मू तवी 8 दिसंबर से 2 मार्च, टाटानगर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी, लालकुआं - अमृतसर 5 दिसंबर से 27 फरवरी, पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च और जम्मू तवी - योगनगरी ऋषिकेश 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें- आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, छत्तीसगढ़ में ताड़ोकी और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन पर दो नई ट्रेनें शुरू

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सर्दियों में यात्रा की योजना बनाने या टिकट बुक करने से पहले रद्द ट्रेनों की सूची जरूर देख लें। सर्दियों के दौरान ट्रेनों के समय में बदलाव, आंशिक निरस्तीकरण या मार्ग परिवर्तन की संभावना बनी रहती है। ऐसे में यात्री स्टेशन जाने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी NTES की वेबसाइट, ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस की जांच जरूर कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।