• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC दिखाता है अश्लील एड... रेलवे को घेरने का दांव पड़ा उल्टा, जवाब सुनकर यात्री के उड़े होश

आईआरसीटीसी की बुकिंग एप पर अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर शिकायत आई थी। एक यूजर ने रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी को सोशल मीडिया पर टैग कर इसकी शि...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 03:01:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Dec 2024 03:10:06 PM (IST)
IRCTC दिखाता है अश्लील एड... रेलवे को घेरने का दांव पड़ा उल्टा, जवाब सुनकर यात्री के उड़े होश
आपको आईआरसीटीसी का जवाब जरूर पढ़ना चाहिए। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईआरसीटीसी एप पर अश्लील विज्ञापन दिखे।
  2. रेल मंत्रालय से शिकायत कर संज्ञान लेने को कहा।
  3. भारतीय रेलवे ने यूजर को तुरंत जवाब दिया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देशभर में यात्री आईआरसीटीसी की बुकिंग एप का इस्तेमाल कर टिकट बुक करते हैं। कई बार एप को खोलते समय अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापन दिखाई देते हैं, जिससे अपने से बड़ों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है।

ऐसे में एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और पियूष गोयल को टैग कर इसकी शिकायत कर दी। इंडियन रेलवे सेवा की ओर से तुरंत ही इसका जवाब आया, जो कि शिकायत करने वाले के लिए आइना दिखाने वाला था।


अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में एप्स हमें खुद की मर्जी से ये अश्लील विज्ञापन दिखाते हैं? या फिर गूगल हमें ये विज्ञापन दिखाता है? या इसमें हमारी कोई भूमिका है? आपके इन सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में देंगे।

पढ़ें यूजर ने क्या की थी शिकायत

आईसीटीसी टिकट बुकिंग एप पर लगातार अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। यह काफी शर्मिंदगी और परेशान करने वाला है। रेलवे मंत्रालय, आईआरसीटीसी और पियुष गोयल कृपया कर इस मामले पर संज्ञान लें।

Bro dug his own grave !!!! pic.twitter.com/EgRY1a5Pfv

— Rishi Bagree (@rishibagree) December 13, 2024

इंडियन रेलवे सेवा के जवाब ने चौंकाया

इंडियन रेलवे सेवा के जवाब को सुनकर आपके सभी सवाल क्लियर हो जाएंगे। इस मामले में यूजर आनंद कुमार को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि आईआरसीटीसी विज्ञापन दिखाने के लिए गूगल के विज्ञापन सेवा उपकरण एडीएक्स का उपयोग करता है। ये विज्ञापन यूजर को टारगेट करने के लिए कुकीज का इस्तेमार करते हैं। यूजर की हिस्ट्री और ब्राउज पर सर्च करने के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। आपसे हमारा अनुरोध है कि कृपया ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए सभी ब्राउजर कुकीज और हिस्ट्री को तुरंत ही डिलीट करें।

रेलवे के जवाब के बाद यूजर हुआ ट्रोल

अब यूजर को ट्रोल किया जा रहा है, जिसमें एक ने लिखा कि भाई अपने ही दांव फंसकर रह गया। दूसरे ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि ज्यादा चापलूस बनने में खुद का भंडारा हो गया। अब सारी दुनिया को पता चल गया कि भाई को मोबाइल पर क्या देखना पसंद है।