• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Tour Package: सिर्फ 6000 रुपए में करें वाराणसी की सैर, ये सुविधाएं देगा रेलवे

IRCTC Tour Package वाराणसी में आसपास के स्थानों पर सैर करने के लिए कैब और बस की भी सुविधा मिलेगी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 22 May 2023 11:30:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 May 2023 11:36:09 AM (IST)
IRCTC Tour Package: सिर्फ 6000 रुपए में करें वाराणसी की सैर, ये सुविधाएं देगा रेलवे

IRCTC Tour Package। गर्मी की छुट्टियों में यदि आप भी किसी धार्मिक स्थल पर सैर करने की योजना बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप कम कीमत में भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी की सैर कर सकते हैं। IRCTC ने मंदिरों और घाटों के शहर वाराणसी के लिए एक शानदार टूर पैकेज शुरू किया है, जिसके तहत आप काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, अन्नपूर्णा घाट, भारत माता मंदिर के अलावा सारनाथ के भी दर्शन कर सकते हैं।

Here's your chance to venture into the ancient city of Varanasi. Visit the city's various sacred locations along with Sarnath on the Varanasi ex Jodhpur-Jaipur #tour.

Book now on https://t.co/hOP1GUjgDX

— IRCTC (@IRCTCofficial) May 19, 2023

जोधपुर व जयपुर से चलेगी ट्रेन

आईआरसीटीसी के मुताबिक इस टूर पैकेज की कीमत महज 5,865 रुपए से शुरू होती है और वाराणसी के लिए हर सोमवार ट्रेन जोधपुर और जयपुर से चलेगी। IRCTC ने बताया है कि टूर पैकेज 3 रातों और 4 दिनों का है। पैकेज में ट्रेन में स्लीपर या थर्ड एसी में यात्रा करने को मिलेगा। साथ ही वाराणसी में आसपास के स्थानों पर सैर करने के लिए कैब और बस की भी सुविधा मिलेगी। रात में अच्छे होटल में ठहरने की भी व्यवस्था होगी।


इन स्टेशनों से कर सकते हैं बोर्डिंग

IRCTC के मुताबिक वाराणसी के लिए चलने वाली इस टूर पैकेज को Varanasi ex Jodhpur/Jaipur (NJR045) नाम दिया गया है, जिसमें वाराणसी के साथ सारनाथ को भी कवर किया गया है। रेलवे ने बताया कि कि ग्राहकों के लिए बोर्डिंग/डिबोर्डिंग पॉइंट जोधपुर, राईका बाग, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, नवा सिटी, सांभर झील, फुलेरा जंक्शन, जयपुर, गांधीनगर जेपीआर, दौसा और बांदीकुई जंक्शन रखे गए हैं।