• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Train Accident: मालगाड़ी से टकराने के बाद हावड़ा-मुंबई मेल की 20 बोगियां पटरी से उतरीं… 2 की मौत, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

झारखंड में भीषण रेल हादसा हुआ है। हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली मुंबई मेल (Howrah-Mumbai Mail 12810) अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा देरी से रात ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 07:02:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 11:59:43 AM (IST)
Jharkhand Train Accident: मालगाड़ी से टकराने के बाद हावड़ा-मुंबई मेल की 20 बोगियां पटरी से उतरीं… 2 की मौत, ममता बनर्जी ने साधा निशाना
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन की पटरी से उतरी बोगियां।

HighLights

  1. सरायकेला में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) दुर्घटनाग्रस्त
  2. तड़के 3:43 बजे मालगाड़ी से टक्कर, मची चीख-पुकार
  3. रेल यातायात ठप, कई यात्री गाड़ियों के मार्ग बदले गए

ब्यूरो, रांची। झारखंड के सरायकेला में मालगाड़ी से टकराकर हावड़ा-मुंबई मेल (12810) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार तड़के 3:43 बजे हुआ। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अब तक दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। 2 यात्रियों के शव निकाले गए हैं।

हादसा झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबंबू के पास हुआ है। सूचना मिलते ही राहत तथा बचाव दल को मौके पर रवाना किया गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। सबसे सबसे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालना शुरू किया।


Jharkhand Train Accident: पहले से बेपटरी थी मालगाड़ी

  • हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि मालगाड़ी पहले से बेपटरी थी।
  • डाउन लाइन पर मालगाड़ी बड़ाबंबू-राजखरसावां के बीच बेपटरी हुई थी।

  • अप रेल लाइन से तेज गति से आ रही हावड़ा मुंबई मेल का इंजन टकरा गया।
  • इसके कारण एक-एक कर 20 बोगियां पटरी से उतर गईं और चीख-पुकार मच गई।

यहां भी क्लिक करें: झारखंड रेल हादसे के बाद रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, फोटो-वीडियो में देखिए भयानक मंजर

एक और रेल हादसा… ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

‘एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना। हावड़ा-मुंबई मेल आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में पटरी से उतर गई। मैं गंभीरता से पूछती हूं, क्या यही शासन है? हर हफ्ते रेल हादसा, पटरियों पर यात्रियों की मौत, घायल.. कब तक हम इसे बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की संवेदनहीनता का कोई अंत नहीं होगा?’ - ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

रेल यातायात ठप

हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। रेलवे अधिकारी पटरी की मरम्मत और ट्रेन परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

  • टाटानगर: 0657-2290324, 73523
  • चक्रधरपुर: 06587-238072, 72770
  • राउरकेला: 0661-2501072, 0661-2500244, 0661-2500191, 0661-2500171
  • झारसुगुड़ा: 06645-272530

तस्वीरों में देखिए हादसा

naidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_image