• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार लाई ‘लाडला भाई योजना’... 12वीं पास को 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार रुपए महीना मिलेंगे

महाराष्ट्र में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वोट बैंक को साधने के प्रयास तेज होते जा रहे हैं। अब एकनाथ शिंदे सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 11:06:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 02:34:49 PM (IST)
Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार लाई ‘लाडला भाई योजना’... 12वीं पास को 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार रुपए महीना मिलेंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. उद्धव ठाकरे ने उठाई थी मांग
  2. CM एकनाथ शिंदे ने किया एलान
  3. इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा

एजेंसी, मुंबई (Ladla Bhai Yojana)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर ‘लाडला भाई योजना’ का एलान किया है। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में महापूजा के बाद शिंदे ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

सीएम शिंदे ने बताया कि ‘लाडला भाई योजना’ के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को 6000 रुपए महीना देगी। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपए और ग्रेजुएट को 10,000 रुपए महीना दिया जाएगा।

एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, विपक्ष युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बता रहा है। अब शिंदे सरकार ने इस योजना के तहत तोड़ निकालने की कोशिश की है।


यहां भी क्लिक करें: 4 बड़े नेताओं ने छोड़ा अजित पवार का साथ, शरद पवार कैंप में हो सकती है घर वापसी

उद्धव ठाकरे ने की थी मांग, ‘लड़कों के लिए क्या?’

शिंदे सरकार चुनाव से पहले जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर कर रही है। मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई, लेकिन लड़कों के लिए क्या किया जा रहा है? लड़कियों और लड़कों में यह भेदभाव क्यों? - उद्धव ठाकरे (बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में)

naidunia_image