
Live Cyclone Biparjoy। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) आज 4 से 5 बजे के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है। इसी के मद्देनजर गुजरात के 442 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। जैसे जैसे Cyclone Biparjoy गुजरात तट के करीब आ रहा है, बारिश तेज होती जा रही है। चक्रवात बिपरजॉय का असर मोरबी में देखने को मिला जहां तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नवलखी बंदरगाह पर तेज हवाएं चल रही है और कई पेड़ धराशायी हो गए हैं।
चक्रवात बिपरजॉय के कारण द्वारका में भारी बारिश https://t.co/XnqGEaGd4e pic.twitter.com/d7ywtatERL
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 15, 2023
#WATCH गुजरात: चक्रवात बिपरजॉय का असर मोरबी में देखने को मिला जहां तेज़ हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।
वीडियो नवलखी बंदरगाह से है।#CycloneBiperjoy pic.twitter.com/pdpqLeFS9y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि Biparjoy Cyclone कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दोपहर या शाम जब तूफान तट से टकराएगा और उस समय इसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी। चक्रवात बिपरजॉय के कारण द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।
द्वारका में आज अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।
#WATCH पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है: अमित अरोड़ा, कलेक्टर, कच्छ, गुजरात pic.twitter.com/wvVdnTbI4u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
#WATCH | Strong winds in the coastal town of Dwarka as 'Biparjoy' approaches Gujarat coast to make landfall today evening
Dwarka is expected to see extremely heavy rainfall today due to the cyclone#Gujarat pic.twitter.com/50LOt0S404
— ANI (@ANI) June 15, 2023
द्वारका (गुजरात): चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। तस्वीरें मंदिर के बाहर की हैं। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/wrYhSsaXBE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
Watch as a tropical cyclone forms over the Arabian Sea from these views I captured.
The ISS provides a unique perspective on several natural phenomena, which can assist experts on Earth in weather monitoring.🌩️🌀
Stay safe, everyone! pic.twitter.com/dgr3SnAG0F
— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 13, 2023