ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली (New Delhi Assembly Results 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नाम हार चुके हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है, क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।
यह सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं जिनमें मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा की चर्चा भी है।
दिल्ली सीएम की रेस में आगे केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, एमपी से भी है उनका कनेक्शन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा। पंजाब में हलचल तेज हो सकती है। इंडी गठबंधन में उठा-पटक हो सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।
मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी किया। कहा कि भाजपा को जीत की बधाई। आप कार्यकर्ताओं को भी बधाई, जिन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए चुनाव लड़ा। हमें दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2025
दिल्ली परिणाम पर अमित शाह ने एक्स पर लिखा- दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीश महल’ को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।
दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।
यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है... यह अहंकार और अराजकता की हार है।
यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार।
मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।
दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।
चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनी वासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।
आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है। भाजपा को आशंका है कि केयरटेकर सीएम रहे आतिशी आप सरकार के भ्रष्टाचार वाली फाइलों को इधर-उधर कर सकती हैं।
ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने 3139 वोट से मात दी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, दिल्ली चुनाव में यह स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने बदलाव के लिए मतदान किया। जो जीते उन्हें मेरी बधाई। हममें से बाकी लोगों के लिए इसका मतलब सिर्फ इतना है कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी, जमीन पर रहना होगा और लोगों के मुद्दों के प्रति उत्तरदायी होना होगा।
#WATCH | Wayanad, Kerala: Congress MP Priyanka Gandhi says, "... It was very obvious from all the meetings that people wanted change. They voted for change. My congratulations to those who won. For the rest of us it just means that we have to work harder, stay on the ground and… pic.twitter.com/c1j6GprqqO
— ANI (@ANI) February 8, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालका जी सीट पर जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। यहां भाजपा के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं।
सत्य कभी पराजित नहीं होता। जिस तरह से प्रधानमंत्री जन कल्याण की भावना के साथ शासन कर रहे हैं, दिल्ली की जनता ने भी उन पर भरोसा जताया है। पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली, यह सिलसिला जारी रहेगा। मेरी तरफ से बधाई... बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की, बीजेपी भारी बहुमत से जीत रही है। - डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रयागराज में
#WATCH | Prayagraj, UP: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, "Truth is never defeated. The way the Prime Minister is ruling with the spirit of public welfare, the people of Delhi have also expressed faith in him. First Haryana, then Maharashtra and now Delhi, this series will… pic.twitter.com/ZUR8eCN9gM
— ANI (@ANI) February 8, 2025
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3182 वोट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे, जिनको 5000 वोट भी नहीं मिले।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हार गए हैं। भाजपा के तरविंदर सिंह ने जीत दर्ज की।
चुनाव आयोग के मुताबिक, जंगपुरा सीट पर आम आदमी पार्टी सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया 240 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह की जीत तय मानी जा रही है।
दिल्ली चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने चीरहरण का फोटो पोस्ट किया। बता दें, केजरीवाल के घर पर स्वाति के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
मुख्यमंत्री आतिशी अब तक एक भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई हैं। रमेश बिधूड़ी 2800 वोट से आगे चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने यह चुनाव मोदी के फेस पर ही लड़ा था। मोदी ने कहा था कि आप मेरी गारंटी पर वोट दो।
साथ ही पीएम मोदी ने ही आम आदमी पार्टी के लिए आपदा शब्द का इस्तेमाल किया था, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली का नुकसान किया, दिल्ली ने आज उनका नुकसान कर दिया।
इस तरह अब कांग्रेस नेताओं ने भी मानना शुरू कर दिया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल आठ राउंड की गिनती के बाद 450 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। इस सीट पर 13 राउंड की गिनती होती है।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। यहां कार्यकर्ता नाच रहे हैं और भगवा रंग एक-दूसरे पर लगा रहे हैं।
#DelhiElectionResults | BJP supporters celebrate as the party surges ahead of AAP with lead in 42/70 assembly constituencies pic.twitter.com/1AIEJf5yXZ
— ANI (@ANI) February 8, 2025
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
मुस्लिम बहुमत मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 16 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली कैंट में भाजपा के भुवन कुमार 303 मत से आगे, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
कुछ समय पहले तक आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच डबल का अंतर था, जो अब घट गया है।
मतगणना शुरू होते समय सौरभ भारद्वाज ही अकेले आप नेता थे, जो आगे चल रहे थे। लेकिन दूसरे दौर की मतगणना के बाद सौरभ पीछे हो गए।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
रुझानों में भाजपा की सरकार बनने के बाद सवाल उठने लगे कि भाजपा की ओर से कौन मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि नेता कह रहे हैं कि इस पर फैसला बाद में होगा।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 36 सीट पर आगे हैं, जो दिल्ली में सरकार बनाने का आंकड़ा है। कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खाते में भले ही एक ही सीट जाती दिख रही है, लेकिन वोट प्रतिशत में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है। इस संदर्भ में कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे और फायदा भाजपा को हुआ।
ओखला विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज करने की ओर भाजपा
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
भाजपा ने 1993 के बाद कभी ओखला सीट पर जीत दर्ज नहीं की है। कांग्रेस ने यह सीट चार बार जीती है, जबकि आखिरी दो बार से यहां आम आदमी पार्टी का विधायक है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
ओखला विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यह फैसला एतिहासिक हो सकता है। यह मुस्लिम बहुल सीट है, जहां शाहीन बाग का आंदोलन हुआ था। यहां भाजपा को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और AIMIM की लड़ाई का फायदा मिलता दिख रहा है।
डाक मतपत्रों में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं, जिनमें अरविंद केजरवाल, आतिषी, मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती शामिल हैं।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
मुस्लिम बहुल सीट ओखला पर भाजपा प्रत्याशी आगे।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
दिल्ली में कुल 12 हजार डाक मतपत्र हैं, जिनकी गिनती अभी हो रही है।
चांदनी चौक सीट से भाजपा के सतीश जैन आगे चल रहे हैं।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
यह साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच है। यह चुनाव काम और गुंडागर्दी की लड़ाई के बीच है। कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। आप कालकाजी में जीतेगी और पूरी दिल्ली भर में जीतेगी। - आतिशी
रुझानों में अब तक
अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में अब तक
बादली विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस तरह दो चुनाव के बाद अब पार्टी का खाता खुलता नजर आ रहा है।
रुझानों में अब तक
रुझानों में अब तक
रुझानों में अब तक
पहला रुझान आरके पुरम सीट का रहा, जहां भाजपा आगे रही। दूसरा रुझान रोहिणी सीट का आया। यहां भी भाजपा आगे रही।
दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 19 केंद्रों पर ईवीएम से गिनती हो रही है। पहले आधे घंटे डाकमत्र गिने जाएंगे। फिर ईवीएम खुलेगी।
दिल्ली में मतगणना से पहला छोट केजरीवाल चर्चा में है। एक बच्चा केजरीवाल के लुक में नजर आया।
#WATCH | Delhi: A young supporter of AAP National Convenor Arvind Kejriwal, Avyan Tomar reached the residence of Arvind Kejriwal dressed up as him to show support. pic.twitter.com/dF7Vevy6En
— ANI (@ANI) February 8, 2025
सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। तत्काल पहला रुझान सामने आ जाएगा।
दिल्ली में कुल 19 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सिर्फ 70 विधानसभा सीट होने के कारण जल्दी-जल्दी परिणाम सामने आएंगे।
जिस तरह से हमें लोगों से प्रतिक्रिया मिल रही है, न केवल मोतीनगर में बल्कि पूरी दिल्ली में बीजेपी 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन उनके सवालों का जवाब देने के बजाय अरविंद केजरीवाल और उनका गिरोह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगे रहे। उनकी कोशिशें विफल हो गई हैं। आज 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में वापसी करेगी। - हरीश खुराना, मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार
#WATCH | Delhi: BJP candidate from Moti Nagar constituency Harish Khurana says, "The way we are getting the response from the people, not just in Motinagar but, in the entire Delhi the BJP is going to win with than 50 seats... The people were facing issues... But instead of… pic.twitter.com/4Vvm4oOS45
— ANI (@ANI) February 8, 2025
मादीपुर से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने कहा, लोगों ने अपना मन बना लिया है और उन्होंने बदलाव के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट दिया है और इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
#WATCH | On #DelhiElectionResults, BJP candidate from Madipur, Kailash Gangwal says, "People have made up their minds and they have voted in large numbers for the BJP for a change and BJP govt is going to be formed this time..." pic.twitter.com/JAdFajAbp2
— ANI (@ANI) February 8, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के पिछले दो चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। इस तरह देश की सबसे पुरानी पार्टी के सामने राजधानी में अपना वजूद बचाने की चुनौती है।
सबकुछ ठीक रहा तो उम्मीद की जा रही है कि 11 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा को 27 साल का सूखा खत्म होने की उम्मीद है, वहीं आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सरकार बनाने का दावा कर ही है।
दिल्ली में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। 8.30 बजे से ईवीएम खुलना शुरू हो जाएंगी। पहले रुझान पर देश की नजर है।