• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विपक्ष की बैठक पर पीएम मोदी का तंज, ‘भ्रष्टाचारी सम्मेलन में जुटे परिवारवाद के कट्टर समर्थक’

NDA Meeting in Delhi Read LIve Updates: हाल ही में नए साथियों के जुड़ने से एनडीए मजबूत हुआ है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 18 Jul 2023 07:53:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jul 2023 03:21:17 PM (IST)
विपक्ष की बैठक पर पीएम मोदी का तंज, ‘भ्रष्टाचारी सम्मेलन में जुटे परिवारवाद के कट्टर समर्थक’
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एनडीए की बैठक हो रही है।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक
  2. भाजपा के पुराने और नए सहयोगी दल होंगे शामिल
  3. विपक्ष की बेंगलुरु बैठक पर भाजपा नेता हमलावर

नई दिल्ली। विपक्षी दल जहां बेंगलुरु में जुटे हैं। भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कुल 38 दल शामिल होंगे। यह संख्या बेंगलुरु में कांग्रेस की अगुवाई में हो रही विपक्ष दलों की बैठक (opposition meeting) में शामिल होने वाले दलों 26, से अधिक है।

NDA Meeting in Delhi Read LIve Updates

naidunia_image

पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधा।


#WATCH | Delhi: "... With this new terminal in Port Blair, the ease of travel will improve, ease of doing business will improve and the connectivity will also improve...," says PM Modi as he inaugurates the New Integrated Terminal Building of Veer Savarkar International Airport… pic.twitter.com/Hm4Ir4NOvd

— ANI (@ANI) July 18, 2023

पीएम मोदी ने कहा, ये सब भ्रष्टाचारी हैं जो वहां जुटे हैं। जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उस बैठक में शामिल होने का उतना बड़ा पात्र। ये सभी परिवारवाद के कट्टर समर्थक हैं।

naidunia_image

पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं: उपेन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, ‘हम एनडीए में शामिल हो गए हैं। पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है, हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 2024 में सरकार बनाएंगे।’

#WATCH | Rashtriya Lok Janta Dal President Upendra Kushwaha, says, " We've joined NDA. There is no alternative to PM Modi, we will fight the elections together and will form the govt in 2024." pic.twitter.com/vdplmlZvZL

— ANI (@ANI) July 18, 2023

हाजीपुर से चुनाव लड़ने पर आमने-सामने चिराग-पशुपति

एनडीए की बैठक से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'एनडीए में सब कुछ ठीक है। लंबे समय से बातचीत चल रही थी। हमारी कुछ चिंताएं थीं और इस पर बहुत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक ढंग से चर्चा हुई। एक समझौता हुआ। हमारा लक्ष्य 2024 का लोकसभा और 2025 का बिहार चुनाव है। मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा।'

#WATCH | Lok Janshakti Party (Ram Vilas) chief Chirag Paswan, says, "I can say that in the 2024 Lok Sabha elections, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) candidate will contest from Hajipur seat." pic.twitter.com/yn33OJVv00

— ANI (@ANI) July 18, 2023

चिराग पासवान के 2024 में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के बयान पर हाजीपुर के मौजूदा सांसद और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, 'हाजीपुर से चुनाव लड़ने का चिराग का दावा निराधार है। मैं सलाह देना चाहूंगा कि चिराग ऐसा करे। लोगों के साथ विश्वासघात न करें।’

#WATCH | On Lok Janshakti Party (Ram Vilas) chief Chirag Paswan's statement of contesting from the Hajipur seat in 2024, Hajipur MP and RLJP chief Pashupati Kumar Paras says, "His claim of contesting from Hajipur is baseless. I would like to advise him that he should not betray… https://t.co/rcR4QdIEr1 pic.twitter.com/IPZXJHpTx0

— ANI (@ANI) July 18, 2023

लोग एनडीए को वोट देंगे: अतुल बोरा

असम के मंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) के प्रमुख अतुल बोरा ने कहा, 'आज एक महत्वपूर्ण दिन है, यह बैठक महत्वपूर्ण बैठक होगी, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। विपक्ष की बैठक का कोई फायदा नहीं होगा। सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया। पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी ने ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो पहले नहीं हुए थे, इसलिए लोग एनडीए को वोट देंगे।'

#WATCH | Delhi: Ahead of the NDA meeting today, Assam minister & Asom Gana Parishad (AGP) chief Atul Bora says, "Today is an important day, this meeting will be crucial meeting as elections are around the corner. Opposition meeting will be of no use as everyone knows what… pic.twitter.com/ifyCMxFCSI

— ANI (@ANI) July 18, 2023

शरद पवार NDA में आते हैं तो अच्छा रहेगा: महाराष्ट्र मंत्री

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, ‘एनडीए की बैठक है, अजित पवार इस बैठक में शामिल होंगे। अगर शरद पवार विपक्ष की बैठक में शामिल हो रहे हैं, तो यह उनकी अपनी राय है, लेकिन अगर शरद पवार एनडीए में आते हैं और आशीर्वाद देते हैं, तो यह अच्छा होगा।'

naidunia_image

बैठक से ठीक पहले एनडीए मजबूत हुआ है। 24 दल पहले से एनडीए का हिस्सा थे और बाकी नए साथी के रूप में शामिल हुए हैं।

यूपी से ओम प्रकाश राजभर और बिहार से चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने के बाद समीकरण बदले हैं।

बैठक से एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि 38 दलों के नेता मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में भाग लेंगे।

नड्डा का बयान तब आया जब विपक्षी दल 17 और 18 जुलाई को दूसरी विपक्षी बैठक में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे और 26 दलों की ताकत का दावा किया।

भाजपा की अगुवाई में एनडीए में शामिल नए दल ऐसे हैं जो हाल ही में कांग्रेस के साथ थे, जैसे महाराष्ट्र से एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट)।

वहीं, बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वहां बैठक में गठबंधन की राजनीति पर बात होगी, या फिर घोटालों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विपक्षी महागठबंधन को स्वार्थ और अवसरवादिता का गठबंधन बताते हुए उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेंगलुरु जाने पर प्रश्न खड़े किए, तो बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस और वामदलों को भी कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।