• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: देश के 15 राज्यों में चुनाव खत्म, कुल 283 सीटों पर हो गया मतदान, अब रिजल्ट का इंतजार

तीन चरणों में देश के 15 राज्‍यों में मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन 15 और अन्‍य राज्‍यों को मिलाकर कुल 283 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। वहीं अब आगामी चार चरणों में शेष सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 08 May 2024 12:13:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 02:06:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Lok Sabha Election 2024: देश के 15 राज्यों में चुनाव खत्म, कुल 283 सीटों पर हो गया मतदान, अब रिजल्ट का इंतजार
India General Election 2024: देश की 283 लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है

HighLights

  1. देश की 243 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया हुई पूरी
  2. आगामी चार चरणों में 260 सीटों पर होगी वोटिंग
  3. 4 जून को घोषित होंगे लोकसभा चुनाव परिणाम

Lok Sabha Chunav 2024 इलेक्‍शन डेस्क, नई दिल्‍ली। देश में अब तक लोकसभा चुनाव के चलते तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही देश के ऐसे 15 राज्य है जहां मतदान खत्म हो गया। कुछ राज्यों में तीन तो कुछ राज्यों में एक और दो चरण में ही मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब इन राज्यों में चुनाव परिणाम का इंतजार है। इन राज्यों में अधिकतर पूर्वोत्‍तर और दक्षिण के राज्य शामिल है। साथ ही कुछ राज्‍य उत्‍तर भारत के भी है। इन सभी राज्यों में 155 लोकसभा सीटें आती है।

चौथे चरण में इन राज्यों में निपट जाएगा चुनाव

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ऐसे राज्य है। जहां चौथे चरण में चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। मध्य प्रदेश में जहां 8 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं आंध्र प्रदेश की सभी 25 और तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही चौथे चरण में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा में मतदान होगा, लेकिन यहां कहीं पाचंवे तो कहीं सातवें चरण तक मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।


naidunia_image

देश में अब तक 283 सीटों पर चुनाव संपन्‍न

अब तक हुए तीन चरणों में देशभर की 543 सीटों में से 283 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं अब 260 सीटों पर और वोटिंग होना है, जहां सातवें चरण तक प्रक्रिया चलेगी।

इन राज्‍यों में एक चरण में चुनाव संपन्‍न

राज्‍य लोकसभा सीटें मतदान प्रतिशत
तमिलनाडु 39 69.72
उत्तराखंड 5 57.22
केरल 20 71.27
गोवा 2 75.20
अरुणाचल प्रदेश 2 77.68
नागालैंड 1 57.73
मिजोरम 1 56.87
सिक्किम 1 79.88
मेघालय 2 76.60

इन राज्यों में दो चरणों में चुनाव संपन्न

राज्‍य लोकसभा सीटें प्रथम चरण दूसरा चरण
कर्नाटक 28 69.56 70.41
राजस्थान 25 57.65 65.03
त्रिपुरा 2 81.48 80.36
मणिपुर 2 76.10 84.85

प्रथम और दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत

इन राज्यों में तीन चरणों में चुनाव संपन्न

राज्‍य लोकसभा सीटें प्रथम चरण दूसरा चरण तीसरा चरण
छत्तीसगढ़ 11 68.29 76.24 71.06
असम 14 78.25 81.17 81.71

प्रथम, दूसरे और और चरण का मतदान प्रतिशत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।