• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE Lok Sabha Chunav News: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, BJP नेतृत्व तक पहुंचाया यह संदेश

Lok Sabha Election 2024 माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट से किसी नए चेहरे को मौका देना चाहती थी। इसको लेकर जेपी नड्डा और गंभीर के बीच बात भी हो चुकी है...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 08:22:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 12:30:30 PM (IST)
LIVE Lok Sabha Chunav News: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, BJP नेतृत्व तक पहुंचाया यह संदेश
गौतम गंभीर के स्थान पर भाजपा नए चेहरे को मौका देगी।

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव को लेकर देश में बढ़ी सियासी हलचल
  2. किसी भी वक्त जारी हो सकती है भाजपा की पहली लिस्ट
  3. इंडिया गठबंधन में दलों को एकजुट रखने में जुटी कांग्रेस

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election 2024)। चुनाव आयोग किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। घोषणा होते ही देश में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। इस बीच, नेताओं और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देश में इस बार NDA और INDIA गठबंधन के बीच मुकाबला होगा। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट

दिल्ली: गौतम गंभीर नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि वे इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए। जय हिन्द!


naidunia_image

माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट से किसी नए चेहरे को मौका देना चाहती थी। इसको लेकर जेपी नड्डा और गंभीर के बीच बात भी हो चुकी है।

naidunia_image

गुरदासपुर लोकसभा सीट: युवराज सिंह का राजनीति में आने से इनकार

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने गुरदासपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। 42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि वे अपने फाउंडेशन के जरिए ही जनसेवा करते रहेंगे।

बता दें, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और युवराज सिंह की मुलाकात के बाद से अटकलें थी कि भाजपा गुरदासपुर सीट से अभिनेता सनी देओल के स्थान पर युवी को टिकट दे सकती है।

naidunia_image

कोलकाता : टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दिया इस्तीफा

संभावित विद्रोह की अटकलों को हवा देते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुक्रवार को राज्य प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को दे दी है। इसके पहले उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल से अपनी तृणमूल कांग्रेस की पहचान हटा दी और नेतृत्व के एक वर्ग पर स्वार्थी रूप से गुटबाजी में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

naidunia_image

घोष ने राज्य की ओर से मुहैया कराई गई सुरक्षा भी छोड़ दी है। एक्स पर अपने नए बायो में घोष ने खुद को सिर्फ एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है और अपनी पार्टी के सभी संदर्भ हटा दिए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह सिस्टम में मिसफिट हैं। कार्य करने में असमर्थ हैं। इसी लिए इस्तीफा दिए हैं।