• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024 Counting: वो 30 मिनट जब थम गई सबकी सांसे, भाजपा हो, चाहे कांग्रेस

रुझानों के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक देश में नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि कांटे का मुकाबला हुआ, तो इसमें वक्त लग सकता है?

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 07:42:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 10:09:35 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024 Counting: वो 30 मिनट जब थम गई सबकी सांसे, भाजपा हो, चाहे कांग्रेस
Chunav Vote Counting: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया है।

HighLights

  1. सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई।
  2. शुरू में भाजपा और एनडीए को तेजी से बढ़त मिली।
  3. 9 से 9.30 बजे के बीच गेम पलटा।

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Lok sabha election result 2024): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस नतीजे पर देश-दुनिया की नजर टिकी है। सवाल यही है कि क्या मोदी 3.0 सरकार बनेगी और इस बार बदल जाएगी सत्ता? चंद घंटों बाद हर सवाल का जवाब मिलना शुरू हो जाएगा।

मंगलवार को निर्धारित समय सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। शुरू में भाजपा और एनडीए को तेजी से बढ़त मिली। वहीं 9 से 9.30 बजे के बीच के 30 मिनट ऐसे रहे, जब क्या नेता और क्या जनता, हर किसी की सांस धम गई। यूपी में सपा ने जबरदस्त पलटवार किया और उसके प्रत्याशी तेजी से आगे निकल गई। वहीं हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और बंगाल में भी भाजपा की हालत खराब होती चली गई। मतगणना जारी है। 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।


कितनी बजे से शुरू हुई मतगणना?

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थी। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए थे, जहां ईवीएम को सुरक्षित रखा गया था। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना की प्रक्रिया?

पहले बैलेट पेपर यानी मतपत्रों की गिनती हुई। यह प्रक्रिया करीब एक घंटा चली। इसके बाद ईवीएम खोली गई। ईवीएम खुलते ही तेजी से परिणाम सामने आने लगे।

कब आएगा पहला रुझान और पहला परिणाम?

पहला रुझान तो मतगणना शुरू होते ही आ गया। परिणाम आने में समय लगेगा। लोकसभा के आकार के हिसाब से माना जा रहा है कि 12 बजे पहले परिणाम की उम्मीद नहीं है।

कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर?

रुझानों के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक देश में नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि कांटे का मुकाबला हुआ, तो इसमें वक्त लग सकता है?

एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

naidunia_image

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विपक्ष एग्जिट पोल को ठुकरा रहा है। उसका कहना है कि इंडी गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी। वहीं कुछ एग्जिट पोल एनडीए के 400 पार होने का अनुमान लगा रहे हैं।

कहां मिलेगी लोकसभा चुनाव परिणाम की पल-पल की जानकारी?

लोकसभा चुनाव के परिणाम की हर जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर दी जाएगी। इसके अलावा WWW.naidunia.com पर भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश की हर बड़ी लोकसभा सीट का हाल जान सकेंगे।