• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: करीब 190 सीटों पर होती है सीधी टक्कर, भाजपा के सामने टिक नहीं पाती कांग्रेस

BJP vs Congress Face to Face: पिछले दो लोकसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि इस सीधी लड़ाई में कांग्रेस भाजपा के आगे टिक नहीं पाती है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 07:47:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Mar 2024 07:47:44 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: करीब 190 सीटों पर होती है सीधी टक्कर, भाजपा के सामने टिक नहीं पाती कांग्रेस
पिछले चुनावों में भाजपा ने ज्यादातर सीट पर करीब 50 फीसदी वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी।

HighLights

  1. भाजपा की तैयारियों के आगे कमजोर पड़ती है कांग्रेस
  2. पिछले दो चुनावों में सीधी टक्कर में कांग्रेस बुरी हारी
  3. इस बार भी भाजपा को सीधी टक्कर में बड़ी जीत की उम्मीद

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा में चंद दिन बचे हैं। इस बार मुख्य मुकाबले में एक तरफ भाजपा की अगुवाई वाला NDA है, तो दूसरी ओर कांग्रेस INDIA गठबंधन का नेतृत्व कर रही है।

इस बीच, देश की करीब 190 सीट ऐसी होंगी, जिन पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि इस सीधी लड़ाई में कांग्रेस भाजपा के आगे टिक नहीं पाती है।

Lok Sabha Election: BJP vs Congress Face to Face

  • 2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा ने कुल 436 प्रत्याशी उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 421 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। 190 सीट ऐसी थीं, जहां दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर थी। भाजपा ने 175 सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 15 सीट जीत पाई थी

  • 2014 लोकसभा चुनाव: 2014 के लोकसभा चुनावों में कुल 189 सीटों पर सीधी टक्कर हुई थी। तब भी भाजपा ने 166 सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 23 सीट से संतोष करना पड़ा था।
  • naidunia_image

    भाजपा ने चुनाव आयोग का कर दिया है निजीकरण : संजय राउत

    इस बीच, लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफा देने पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सवाल उठाया है। उन्होंने आयोग को भाजपा की विस्तारित शाखा बताया।

    मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग का निजीकरण कर दिया है। चुनाव आयोग अब वैसा चुनाव प्रहरी नहीं रहा, जैसा यह पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के कार्यकाल के दौरान था। आयोग जो एक विश्वसनीय निकाय हुआ करता था, अब इसने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। राउत ने कहा कि शिवसेना (उद्धव गुट) और राकांपा (शरद पवार गुट) ने अनुभव किया है कि इन दिनों चुनाव आयोग कैसे काम करता है।

    उन्होंने राकांपा को उन लोगों के हाथों में सौंप दिया जो पार्टी का स्वामित्व लेने के लायक नहीं थे। वहीं, राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे पर आश्चर्य व्यक्त किया।