• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav Result 2024 Vote Counting: लोकसभा चुनाव में भारत ने बनाया यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर अमित शाह और राजनाथ पहुंचे। तीनों नेताओं के बीच चुनाव परिणाम के बाद की प्रक्रिया पर मंथन हुआ।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 11:32:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 06:00:57 AM (IST)
Lok Sabha Chunav Result 2024 Vote Counting: लोकसभा चुनाव में भारत ने बनाया यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

HighLights

  1. पूरा देश कर रहा लोकसभा चुनाव परिणाम का इंतजार।
  2. 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना।
  3. एग्जिट पोल में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ का अनुमान है।

एजेंसी, नई दिल्ली। Lok Sabha Chunav Result 2024 Vote Counting लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव नतीजों से पूर्व निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें वोटिंग के आंकड़े दिए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्‍यवाद दिया।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि इस चुनाव में 64 करोड़ से अधिक वोट पड़े हैं, जो कि वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है। साथ ही इस बार 31 करोड़ से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर में भी 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।


भाजपा खेमे में हलचल तेज, मोदी से मिले नीतीश कुमार

भाजपा खेमे में भी हलचल तेज है। पटना से नई दिल्ली आने के बाद सोमवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अगली सरकार के गठन के संबंध में चर्चा हुई।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच करीब 1 घंटे तक चर्चा चली। शाम को अमित शाह के साथ नीतीश कुमार की बैठक है। अटकलें लगाई जा रहीं कि क्या बिहार में कोई सियासी उठापठक होने वाली है? क्या नीतीश कुमार बिहार छोड़कर केंद्र में आने वाले हैं?

naidunia_image

(4 जून को कितने बजे से शुरू होगी मतगणना, कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर, यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब)www.naidunia.com/national-lok-sabha-election-2024-counting-timing-ballot-papers-evm-first-trend-first-result-expected-read-qa-8319722

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर अमित शाह और राजनाथ पहुंचे। तीनों नेताओं के बीच चुनाव परिणाम के बाद की प्रक्रिया पर मंथन हुआ।