• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी भी हैं मुरीद, यहां जानिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बारे में सबकुछ

ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए है। बुधवार को लोकसभा में ध्‍वनिमत से उन्हें चुना गया। ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से गातार ती...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:52:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 01:38:53 PM (IST)
पीएम मोदी भी हैं मुरीद, यहां जानिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बारे में सबकुछ
ओम बिरला -फाइल फोटो

HighLights

  1. राजस्थान की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं ओम बिरला
  2. भाजपा युवा मोर्चा में रहकर लंबे समय तक की राजनीति
  3. 2024 में प्रहलाद गुंजल को हराकर तीसरी बार बने सांसद

Lok Sabha Speaker OM Birla डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। पहले यह माना जा रहा था कि उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन विपक्ष ने के. सुरेश को उम्मीदवार बना दिया। बुधवार को ध्‍वनिमत से ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और किरण रिजिजू ने विपक्ष के नेताओं से उनके नाम पर सहमति बनाने के लिए चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओम बिरला की तारीफ करते नहीं थकते हैं। बुधवार को स्पीकर चुने जाने के बाद भी पीएम मोदी ने उनकी खूब तारीफ की।

कौन हैं ओम बिरला?

  • 4 दिसंबर 1962 को जन्मे ओम बिरला ने 17 साल की उम्र से ही राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी थी। साल 2003 में उन्होंने कोटा साउथ विधानसभा से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता शांति धारीवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

  • ओम बिरला ने साल 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।
  • naidunia_image

  • ओम बिरला पहली बार 2014 में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इज्यराज सिंह को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया था। 2019 में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता और लोकसभा के अध्यक्ष बनाए गए।
  • वहीं 2024 में भी भाजपा ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया। इस बार उन्होंने 41 हजार 974 वोटों से कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल को हराया।
  • ओम बिरला लंबे समय तक भाजपा युवा मोर्चा में रहे हैं। साथ ही राजस्थान का बड़ा वैश्य चेहरा भी है। एक बार संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
  • ओम बिरला पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियांं हैं।