
एएनआई, नई दिल्ली। Security Breach in Parliament: लोकसभा में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने चिंता जाहिर की है। सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। सदन के अंदर आज कुछ भी हो सकता है। जो लोग यहां आते हैं। किसी के टैग नहीं है। इस पर सरकार को ध्यान देनी की जरूरत है।
डिंपल यादव ने कहा कि सदन की कार्यवाही को देखने के लिए लोग आते हैं। वो इतनी संख्या में होते हैं कि कई बार एक-दूसरे से टक्कर हो जाती है। ऐसे में केंद्र को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक गैलरी से कूदे। उन्होंने कुछ फेंका जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।
#WATCH लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था...जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं...सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए" pic.twitter.com/n66gL1sr9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है। नीलम (42 साल) हिसार की रहने वाली हैं। दूसरा अनमोल (25 साल) लातूर का रहने वाला है।
घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों को थाने लाया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरों की टीम पूछताछ कर रही है।
#WATCH | Lok Sabha security breach | Lok Sabha speaker Om Birla says "A thorough investigation of the incident that took place during zero hour, is being done. Essential instructions have also been given to Delhi Police. In the primary investigation, it has been found that it was… pic.twitter.com/GPMPAoyeLk
— ANI (@ANI) December 13, 2023