Mainpuri Lok Sabha Result 2024 इलेक्शन डेस्क, मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने गढ़ मैनपुरी को एक बार फिर फतह करने की ओर आगे बढ़ रही है। यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 1 लाख 84 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है, उन्हें 5 लाख 6 हजार 539 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के जयवीर सिंह हैं, उन्हें 3 लाख 21 हजार 718 मत मिले हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पीछे चल रही है। उनका मुकाबला भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह से हैं। जयवीर सिंह योगी सरकार में पर्यटन मंत्री भी है। वहीं बसपा से शिवप्रसाद यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं।
यह सीट 1996 से ही सपा का गढ़ रही है। पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा काे इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगाई है।
मैनपुरी लोकसभा सीट से 1996 से समाजवादी पार्टी यहां लगातार जीतती आई है। यहां उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। 2019 में यादव के निधन के बाद 2022 में यहां उपचुनाव करवाए गए थे, तब डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने ढाई लाख मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं वे एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं।
एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में यहां मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच बताया जा रहा है। हालांकि यहां कल चुनाव नतीजों के बाद स्थिति और साफ हो जाएगा।