• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maldives Tourism: गिड़गिड़ा रहा मालदीव, टूरिज्म बॉडी ने भारतीयों को बताया, भाई-बहन

मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने ईजमायट्रिप से कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 01:14:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 01:44:50 PM (IST)
Maldives Tourism: गिड़गिड़ा रहा मालदीव, टूरिज्म बॉडी ने भारतीयों को बताया, भाई-बहन
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इसी महीने के आखिरी में भारत आने की योजना बना रहे हैं।

HighLights

  1. पीएम मोदी के खिलाफ हुई थी आपत्तिजनक टिप्पणियां
  2. इसके बाद से भारतीयों में है गुस्सा
  3. टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान की आशंका से डरा मालदीव

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बाद मालदीव को बहुत पछतावा हो रहा है। सरकार ने भले ही दोषी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया हो, लेकिन भारतीयों का गुस्सा नहीं थमा रहा है।

ताजा खबर यह है कि मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारतीय टुअर ऑपरेटर इजी माय ट्रिप से अपील की है कि वह मालदीव के लिए फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दे। साथ ही भारतीयों को अपना भाई और बहन बताया है।


मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (माटाटो) ने ईजमायट्रिप से कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित करते हुए माटाटो ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों का बहुत महत्व है। कोरोना काल के बाद मालदीव आने वाले विदेशियों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है।

भारत और मालदीव के संबंधों की दुहाई देते हुए माटाटो ने आगे लिखा, 'स्थायी मित्रता और साझेदारी के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’

naidunia_image

क्या है भारत बनाम मालदीव विवाद

पीएम मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरान लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तट से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, मालदीव के नेताओं को मिर्ची लग गई।

कुछ नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी। इसके बाद से भारतीयों में गुस्सा है और मालदीव जाने के बाद लक्षद्वीप जाने की अपील की जा रही है। इसके बाद से मालदीव के होश उड़े हैं, क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर टिकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा रेवेन्यू भारतीयों से मिलती है।