
मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पहुंची और उन्हें राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता नंदा और नव्या नवेली नंदा से भी मिलीं। इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि 'मैं आज खुश हूं, मैं भारत के 'भारत रत्न' अमिताभ बच्चन से मिलीं और उन्हें राखी भी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि ये भारत में नंबर 1 परिवार हैं। मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया है।
ममता बनर्जी जब अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर पर पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए पूरा बच्चन परिवार मौजूद था। जया बच्चन ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने भी उनका स्वागत किया।
Today, Hon'ble CM Smt @MamataOfficial met Mr. @SrBachchan and Mrs. Jaya Bachchan along with their family at their residence in Mumbai.
She wholeheartedly thanked them for their precious time and wished them luck in all their future endeavours.
Few glimpses from the visit 👇 pic.twitter.com/MxgcoKi95B
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) August 30, 2023
गठबंधन की बैठक में मुंबई पहुंची हैं ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी दलों के गठबंधन की गुरुवार को होने जा रही बैठक में हिस्सा लेने मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटाए जाने पर कह कि वे चुनाव के दौरान कीमत कम कर रहे हैं।
#WATCH | Mumbai: West Bengal CM Mamata Banerjee speaks on her meeting with Bollywood actor Amitabh Bachchan at his residence.
"I am happy today. I met 'Bharat Ratan' of India Amitabh Bachchan (Mamata Banerjee called Bollywood actor Amitabh Bachchan Bharat Ratan) and also tied… pic.twitter.com/qoTsYbJVFH
— ANI (@ANI) August 30, 2023