• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की पत्नी, चाकू मारकर की पति की हत्या

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं कि आखिर मामला क्या है।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 09:36:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 09:36:02 AM (IST)
टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की पत्नी, चाकू मारकर की पति की हत्या
चाकू मारकर की पति की हत्या- सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. टीवी की आवाज को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
  2. गुस्से में पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला
  3. अस्पताल में इलाज के दौरान शेख अहमद की मौत

डिजिटल डेस्क। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टीवी की आवाज कम करने की बात पर शुरू हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो पेशे से एसी मैकेनिक था। वह अपनी पत्नी के साथ मंगालागिरी स्थित टिडको हाउसिंग कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि अहमद ने पत्नी से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा, जिस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विवाद के दौरान गुस्से में पत्नी ने उस पर चाकू से वार कर दिया।


इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अहमद को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह की एक अन्य घटना में फरवरी के पहले सप्ताह में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले की ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक व्यक्ति पर अपनी पूर्व पत्नी की हत्या का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार महिला ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

वाणस्थलीपुरम पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- India-EU FTA: 18 साल का इंतजार खत्म, भारत और यूरोपीय संघ ने किया 'मदर ऑफ ऑल डील्स' का एलान