मणिपुर हिंसा
मणिपुर की आबादी में आधे से अधिक मेइतेइ हैं, जबकि लगभग 43% कुकी और नागा हैं, जो प्रमुख अल्पसंख्यक जनजातियां हैं। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 23 Jul 2023 01:41:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Jul 2023 01:41:59 PM (IST)
मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। मणिपुर लगातार हिंसा की आग में जल रहा है। यह पहाड़ी उत्तर-पूर्व भारतीय राज्य बांग्लादेश के पूर्व में स्थित है और इसकी सीमा म्यांमार से लगती है।
यहां की 3.3 मिलियन आबादी में आधे से अधिक मेइतेइ हैं, जबकि लगभग 43% कुकी और नागा हैं, जो प्रमुख अल्पसंख्यक जनजातियां हैं।
मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा
प्रदेश में इस साल मई से हिंसा जारी है। अब तक 130 लोग मारे गए हैं और 400 घायल हुए हैं। हिंसा को रोकने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस को लगाया गया है। आपसी संघर्ष के कारण 60,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से मजबूर होना पड़ा है। पुलिस शस्त्रागार लूट लिए गए, सैकड़ों चर्च और एक दर्जन से अधिक मंदिर बर्बाद हो गए, और गांव नष्ट हो गए।
महिलाओं को नग्न कर गांव में घुमाया
इस बीच, जुलाई में एक वीडियो सामने आया, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। दो महिलाओं को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने नग्न कर गांव में घुमाया। फिर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
वीडियो सामने आने के बाद देश में हड़कंप मच गया। राजनीति भी तेज हो गई।