• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Saudi Arabia Bilateral Talks: भारत और सऊदी अरब के बीच हुए कई एमओयू पर साइन, बनेगा स्टार्टअप ब्रिज

India Saudi Arabia Bilateral Talks: सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने आगे कहा कि भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए हम बधाई दे...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 Sep 2023 08:06:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Sep 2023 08:22:44 PM (IST)
India Saudi Arabia Bilateral Talks: भारत और सऊदी अरब के बीच हुए कई एमओयू पर साइन, बनेगा स्टार्टअप ब्रिज
सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद।

HighLights

  1. स्टार्टअप में निवेश के लिए संयुक्त फंड शुरू करने के लिए एमओयू।
  2. जल्द ही इन समझौता ज्ञापनों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
  3. जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को दी बधाई।

India Saudi Arabia Bilateral Talks: नई दिल्ली। भारत में जी-20 समिट के समापन के बाद देश में आए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता पर सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने जानकारी देते हुए बाया कि हमने एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं, यह स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र, निवेशकों और उद्यमिता को जोड़ने के लिए है। सऊदी अरब और भारत के बीच स्टार्टअप में निवेश के लिए संयुक्त फंड शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन हुआ। प्रिंस ने कहा कि यह अभी शुरुआत है, जल्द ही इन समझौता ज्ञापनों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

naidunia_image

भारत और सऊदी अरब के बीच स्टार्टअप ब्रिज

सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने आगे कहा कि भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए हम बधाई देते हैं। स्टार्टअप 20 के लिए स्वागत से हम बहुत ही खुश हैं। सऊदी अरब और भारत के बीच स्टार्टअप ब्रिज शुरू करने की बात से हमें बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों को उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने में मदद करेंगे। प्रिंस ने यह भी बताया कि इस दौरान कई समझौता ज्ञापन पर साइन किए गए।


#WATCH | Delhi | Prince Fahad Bin Mansour Al-Saud of Saudi Arabia says, "We would like to congratulate India for hosting a successful G20 Summit. We are happy to have the welcome from the leaders for the Startup20. Today, we are also happy to see the announcement about the… pic.twitter.com/vQC7IlUGnE

— ANI (@ANI) September 11, 2023

भारत की अध्यक्षता में सफल रहा जी-20 समिट

नई दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद देश में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा कि भारत द्वारा की गई जी-20 समिट की अध्यक्षता बहुत ही सफल रही है। इसकी सफलता को सभी द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं से देखा जा सकता है। दिल्ली डिक्लेरेशन पर सभी देशों के बीच जो सहमति बनी उसके लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई थी। इससे यह सुनिश्चित गया की घोषणा-पत्र भारत की अध्यक्षता में जी-20 के योग्य डिक्लेरेशन हो।

#WATCH | Delhi | On the India-Middle East-Europe Economic Corridor, UAE's Ambassador to India, Abdulnasser Alshaali says, "The significance is in connecting the markets of those countries as well as the markets of other countries. We want to capitalise on what we can do together… pic.twitter.com/zYc5v2Z7ER

— ANI (@ANI) September 11, 2023