• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से Maruti Suzuki की फैक्ट्रियों में रुका काम

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से मारुति सुजुकी की मेहसाणा, मानेसर, बीदादी और गुरुग्राम के प्लांट्स में सभी मशीनें बंद हो गई हैं। फैक्ट्रियों में तीन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 02:14:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 02:35:01 PM (IST)
Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से Maruti Suzuki की फैक्ट्रियों में रुका काम
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से फैक्ट्री में काम ठप।

HighLights

  1. मारुति सुजुकी करती है माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम का उपयोग।
  2. फैक्ट्री की सभी मशीनें इसी सिस्टम के कंप्यूटर पर चलती है।
  3. सर्वर ठप होने से कारों के प्रोडक्शन पर असर पड़ा रहा है।

Microsoft Server Down: एजेंसी, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने का असर मारुति सुजुकी की फैक्ट्री पर भी देखने को मिला है। कंपनी की मानेसर, गुरुग्राम, मेहसाणा और बीदादी में सभी काम ठप हो गया है। मारुति सुजुकी की इन फैक्ट्रियों में माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम का उपयोग किया जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के बाद कंपनी की सभी मशीनें भी बंद हो गई। अब मारुति सुजुकी जल्द ही इसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। करीब तीन घंटे से भी ज्यादा समय पूरा काम बंद हो गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


naidunia_image

यह भी पढ़ें : माइक्रोसाफ्ट के सर्वर डाउन… दुनियाभर के एयरपोर्ट ठप, ट्रेनें थमीं, बैंकों में काम रुका, कई देशों में इमरजेंसी

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने का असर पूरी दुनिया पर

दुनियाभर में ज्यादातर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर का उपयोग करती हैं। ऐसे में इसके ठप होने के बाद उनका भी काम प्रभावित हो गया है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हो गई हैं। उधर कई देशों के शेयर बाजार, मेट्रो रेल सेवा भी बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्यों डाउन हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर… देखिए उन सेवाओं की लिस्ट, जो पलभर में हो गईं ठप

आईटी कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले कंप्यूटरों पर इसका असर पड़ा है। कंप्यूटरों की स्क्रीन ब्लू हो गई और इन्होंने काम करना बंद कर दिया। देशभर में कई आईटी कंपनियों का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने समस्या का समाधान होने से तक कर्मचारियों से अपना कंप्यूटर बंद रखने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें : भारत में विमान नहीं होंगे ग्राउंडेड, उड़ानों में होगी देरी, सरकार ने किया स्‍पष्‍ट

क्या-क्या हुआ प्रभावित

  • फ्लाइट्स प्रभावित, टिकट बुकिंग बंद
  • कई में हॉस्पिटल में भी सिस्टम बंद
  • फैक्टियों में भी नहीं चल रहीं मशीनें
  • ऑनलाइन पेमेंट पर भी पड़ा असर
  • कई देशों में स्टॉक मार्केट हुए बंद
  • कई बैंकों की एटीएम सेवाएं प्रभावित