• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft Server Down Reason: जानिए क्यों डाउन हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर… देखिए उन सेवाओं की लिस्ट, जो पलभर में हो गईं ठप

Microsoft Server Down Reason: दुनियाभर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस Azure में दिक्कत आने से कई सेवाएं बाध...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 02:16:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 02:56:23 PM (IST)
Microsoft Server Down Reason: जानिए क्यों डाउन हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर… देखिए उन सेवाओं की लिस्ट, जो पलभर में हो गईं ठप
माइक्रोसॉफ्ट ने सर्वर में गड़बड़ी मानी है और कहा है कि उसके एक्सपर्ट काम कर रहे हैं।

HighLights

  1. अमेरिका, जापान समेत कई देशों में असर
  2. भारत में भी सेवाएं बाधित, एक्शन में सरकार
  3. ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई

एजेंसी, नई दिल्ली। Microsoft Server Down Reason: माइक्रोसॉफ्ट में आई एक तकनीकी खराबी ने शुक्रवार को पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। भारत से लेकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, हांगकांग तक, कोई देश अछूता नहीं रहा। सवाल यही है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी?

माइक्रोसॉफ्ट ने सर्वर में खराबी की बात मानी है। सॉफ्टवेयर कंपनी का कहना है कि उसके एक्सपर्ट समस्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि कॉन्फिग्रेशन बदलाव की वजह से यह समस्या आई है। यही कारण है कि Microsoft 365 यूजर्स तमाम ऐप्स और सर्विसेस को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वैसे किसी भी सर्वर के डाउन होने के कई कारण हो सकते हैं।


naidunia_image

यहां भी क्लिक करें: आपका लैपटॉप-कंप्यूटर भी नहीं कर रहा काम... तो करें करें रीस्टार्ट, माइक्रोसॉफ्ट ने बताए ये टिप्‍स

क्यों डाउन होता है सर्वर (Why does the server go down?)

  • हार्डवेयर की विफलता (Hardware Failures): हार्ड ड्राइव, बिजली आपूर्ति और मेमोरी मॉड्यूल जैसे महत्वपूर्ण हार्डवेयर की विफलता के कारण सर्वर डाउन हो सकता है।
  • सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी (Software Glitches): ऑपरेटिंग सिस्टम या सर्वर पर चल रहे सॉफ्टवेयर में त्रुटि आने या उनके क्रैश होने से सर्वर डाउन होते हैं।
  • नेटवर्क की समस्या (Network Issues): सर्वर और क्लाइंट के बीच एक नेटवर्क काम करता है। इसके फेल होने से भी सेवाओं पर असर पड़ता है।
  • बिजली कटौती (Power Outages): कई बार ग्रिड की विफलता या रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से सर्वर शटडाउन की स्थिति बनती है।
  • अत्यधिक लोड (Excessive Traffic or Load): सर्वर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ता है या क्षमता से अधिक डेटा प्राप्त होता है, तो भी वह डाउन हो सकता है।

यहां भी क्लिक करें: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से Maruti Suzuki की फैक्ट्रियों में रुका काम

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें: माइक्रोसाफ्ट के सर्वर डाउन… दुनियाभर के एयरपोर्ट ठप, ट्रेनें थमीं, बैंकों में काम रुका, कई देशों में इमरजेंसी

Microsoft Crowdstrike Crash: किन सेवाएं पर पड़ा असर

  1. एयरलाइन्स
  2. मेट्रो ट्रेन
  3. बैंक
  4. स्टॉक एक्सचेंज
  5. ऑनलाइन पेमेंट
  6. सुपरमार्केट
  7. हॉस्पिटल
  8. होटल
  9. ऑफिस
  10. इमरजेंसी सेवा
  11. मीडिया हाउस
  12. कॉर्पोरेट हाउस

यहां भी क्लिक करें: भारत में विमान नहीं होंगे ग्राउंडेड, उड़ानों में होगी देरी, सरकार ने किया स्‍पष्‍ट