• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह पर बदमाशों ने की 40-50 राउंड फायरिंग, मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 07:19:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 07:19:01 PM (IST)
INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह पर बदमाशों ने की 40-50 राउंड फायरिंग, मौत
INLD के हरियाणा चीफ की हत्या।

HighLights

  1. INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह की हत्या।
  2. अज्ञात बदमाशों ने 40 से 50 राउंड फायर किए।
  3. नफे सिंह के सुरक्षाकर्मी की भी मौत।

एएनआई, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और जय किशन दलाल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी कार फॉर्चूनर में सवार थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने 40 से 50 राउंड फायर कर उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बदमाश आई-20 कार से वारदात को अंजाम देने आए थे।

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर कथित हमले पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन का कहना है ने कहा किहमें फायरिंग की घटना की जानकारी मिली है। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


#WATCH | Bahadurgarh: On the alleged attack on Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee, Jhajjar SP Arpit Jain says, "We received information regarding an incident of firing. CIA and STF teams are working. The accused will be arrested soon..." pic.twitter.com/OcAd5hst0z

— ANI (@ANI) February 25, 2024

शरीर पर मिले कई घाव के निशान- डॉक्टर

ब्रह्मा शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि शाम को, जिन चार लोगों को गोली लगी थी, उन्हें ब्रह्मा शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। उनमें से दो का बहुत ज्यादा खून बह रहा था। उन्हें मृत ही लाया गया था। उसके बाद भी हमने सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वो बचाए नहीं जा सके। दो अन्य को कंधे, जांघ और छाती के बाईं ओर गोली लगने के घाव के कारण आईसीयू में भर्ती कराया है।

पूर्व विधायक नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति जयकिशन को मृत लाया गया था। उन्हें गर्दन में गोली मारी गई थी। पीठ, और कंधा में भी घाव थे। उनके कई घावों से पता चलता है कि उन पर कई बार गोलियां चलाई गईं।