• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 बार के विधायक...चौटाला परिवार के सबसे विश्वासपात्र... ऐसा था नफे सिंह राठी का राजनीतिक जीवन

किसान आंदोलन के इतर हरियाणा एक हाईप्रोफाइल मर्डर की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गया है। इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 08:46:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 10:36:31 PM (IST)
2 बार के विधायक...चौटाला परिवार के सबसे विश्वासपात्र... ऐसा था नफे सिंह राठी का राजनीतिक जीवन
नफे सिंह राठी का राजनीतिक जीवन।

HighLights

  1. नफे सिंह राठी दो बार के रहे विधायक
  2. लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए
  3. चौटाला परिवार के बहुत खास थे नफे सिंह

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Who Is Nafe Singh Rathi: किसान आंदोलन के इतर हरियाणा एक हाईप्रोफाइल मर्डर की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गया है। इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से बदमाशों ने भून दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह इंडियन नेशनल लोकदल के संगठन में सबसे मजबूत नेताओं में शामिल थे। वह दो बार के विधायक थे। उसके अलावा बहादुरगढ़ नगर परिषद के दो बार के चैयरमैन भी रहे थे। वह ऑल इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।

नफे सिंह राठी के जाने से चौटाला परिवार को बहुत गहरा आघात पहुंचा है, क्यों कि वह उनके सबसे विश्वास पात्रों में से थे। वह 1996 से 2005 तक लगातार विधायक रहे। उन्होंने रोहतक से लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाया था, लेकिन जीत नहीं सके थे। दुष्यंत चौटाला ने जब आईएनएलडी को तोड़कर जेजेपी बनाई थी, तब भी उन्होंने अभय चौटाला व ओपी चौटाला का साथ नहीं छोड़ा था। उन्होंने दुष्यंत पर जमकर हमला बोला था।


naidunia_image

कार्यकर्ताओं से रखते थे जुड़ाव

नफे सिंह राठी इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर खासे सक्रिय थे। आईएनएलडी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा निकल रही है। वह इस यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। वह जमीन से जुड़े नेता थे। कार्यकर्ताओं के बीच में ही रहना उनको पसंद था। पार्टी हैंडल पर उनकी हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान जन संवाद की तस्वीरें काफी साझा की जाती थीं। चौटाला परिवार के साथ भी उनकी तस्वीरें काफी हैं। उनकी मौत से इंडियन नेशनल लोकदल को काफी क्षति हुई है।