• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

Modi Cabinet Decisions: MP और बंगाल को मिली सौगात, जल जीवन मिशन से लेकर कनेक्टिविटी तक, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सरकार ने कुल ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 06:07:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 06:07:10 PM (IST)
Modi Cabinet Decisions: MP और बंगाल को मिली सौगात, जल जीवन मिशन से लेकर कनेक्टिविटी तक, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले
मोदी कैबिनेट ने बैठक में लिए बड़े फैसले। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोदी कैबिनेट ने बैठक में लिए बड़े फैसले
  2. जल जीवन मिशन 2.0 को मिली मंजूरी
  3. 8.8 लाख करोड़ बदलेगी देश की सूरत

डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सरकार ने कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिसमें 'जल जीवन मिशन' का विस्तार और देश भर में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए हवाई अड्डों व रेलवे लाइनों का जाल बिछाना शामिल है।

जल जीवन मिशन 2.0

कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला 'जल जीवन मिशन' के दूसरे चरण (JJM 2.0) को लेकर रहा। इसके लिए 8.69 लाख करोड़ रुपये का विशाल बजट आवंटित किया गया है।

  • लक्ष्य: दिसंबर 2028 तक देश के सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाना।
  • डिजिटल गवर्नेंस: 'सुजलम भारत' नेशनल डिजिटल फ्रेमवर्क के तहत हर गांव को एक 'सुजल गांव आईडी' दी जाएगी। अब ग्राम पंचायतें खुद काम का सर्टिफिकेट देंगी।
  • प्रभाव: रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन से 9 करोड़ महिलाओं को दूर से पानी ढोने से मुक्ति मिली है और सालाना 4 लाख लोगों की जान बचने का अनुमान है।

जेवर एयरपोर्ट-फरीदाबाद एलीवेटेड रोड

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 31.4 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड सड़क को मंजूरी मिली है। 3,630 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 11 किमी लंबी एलीवेटेड रोड शामिल है, जिससे फरीदाबाद, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।


मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल को सौगात

  • MP में NH-752D: बदनावर-थांदला-तिमरवानी सेक्शन को 4-लेन बनाने के लिए 3,839 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। यह मार्ग उज्जैन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा और 2028 के सिंहस्थ कुंभ के लिए जीवनरेखा बनेगा।
  • रेलवे विस्तार: पश्चिम बंगाल और झारखंड में सांतरागाछी-खड़गपुर और सैंथिया-पाकुर के बीच चौथी लाइन बिछाने के लिए 4,474 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। इससे कोयला-सीमेंट ढुलाई और शांतिनिकेतन जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा सुगम होगी।

मदुरै एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल

तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अब आधिकारिक तौर पर 'इंटरनेशनल एयरपोर्ट' घोषित कर दिया गया है। इस नीतिगत फैसले से दक्षिण भारत में पर्यटन और निर्यात को वैश्विक पंख लगेंगे।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पश्चिम एशिया के संकट का असर आम आदमी की जेब और देश की परियोजनाओं पर नहीं पड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बदला LPG गैस सिलेंडर मिलने का नियम... इतने दिन में होगी बुकिंग, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

6 बड़े फैसले लिए गए

मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को 6 बड़े फैसले किए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं।

इसमें जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना शामिल है।- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव