
Monsoon Update cएजेंसी, नई दिल्ली। देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में यहां भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली है। साथ ही कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। वडाला आरटीओ, किंग्स सर्किल क्षेत्र और तुर्भे माफको मार्केट जलमग्न हो गए। अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव देखने को मिला है। मौसम विभाग की ओर से आई ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई में फिलहाल भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
#WATCH नवी मुंबई, महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हुआ।
(वीडियो सानपाड़ा अंडरपास से है।) pic.twitter.com/OSHkDhw420
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2024
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज और शिवहर में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में भी अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। राज्य में राजधानी पटना सहित प्रदेशभर में बारिश हो रही है।
उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां बिजली गिरने से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही कई लोगों के झुलसने की भी जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश जारी है, लेकिन यहां अब मानसून कमजोर पड़ गया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।
.jpg)
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। हालांकि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।