• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

अजमेर में NEET पुनर्परीक्षा से पहले पेपर लीक का झांसा, संदिग्ध ने वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाकर मांगे 30 हजार रुपये

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले अजमेर में एक छात्र को वीडियो कॉल पर कथित प्रश्नपत्र दिखाकर 30 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया। पुलिस इसे संभावित सा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 11:55:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 11:55:47 AM (IST)
अजमेर में NEET पुनर्परीक्षा से पहले पेपर लीक का झांसा, संदिग्ध ने वीडियो कॉल पर प्रश्न पत्र दिखाकर मांगे 30 हजार रुपये
अजमेर में पेपर लीक का झांसा देकर मांगे 30 हजार। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. नीट पुनर्परीक्षा से पहले पेपर दिखाने का दावा किया।
  2. वीडियो कॉल पर 30 हजार रुपये की मांग की।
  3. छात्र पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डिजिटल डेस्क। नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ी पेपर लीक की आशंकाओं के बीच राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिर से हो रही परीक्षा से ठीक पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्र को वीडियो कॉल कर कथित प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया और बदले में 30 हजार रुपये की मांग की।

मामले के सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है। शुरुआती जांच में इसे छात्रों को झांसे में लेकर ठगी करने की कोशिश माना जा रहा है। पुलिस कॉलर की पहचान और वीडियो कॉल में दिखाए गए कथित प्रश्नपत्र की सत्यता की जांच कर रही है।


वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा

जानकारी के अनुसार, एक छात्र को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल किया गया। कॉलर ने दावा किया कि उसके पास नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र है और वह परीक्षा शुरू होने से पहले उसे दिखा सकता है। इसके बदले उसने 30 हजार रुपये की मांग की।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने कॉल से जुड़ी रिकॉर्डिंग और अन्य जानकारी पुलिस को सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

ये भी खबर पढ़ें- पेपर लीक विवाद के बाद NTA अलर्ट: अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच भोपाल में 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 13,774 छात्र देंगे एग्जाम

मोबाइल नंबर और QR कोड की जांच

पुलिस मोबाइल नंबर, वीडियो कॉल डिटेल और भुगतान के लिए भेजे गए कथित QR कोड की जांच कर रही है। तकनीकी टीम कॉलर तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

ठगी की आशंका

एडिशनल एसपी (सिटी) हिमांशु जागीद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह छात्रों को गुमराह कर पैसे ऐंठने का एक बड़ा साइबर फ्रॉड प्रतीत होता है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कॉल में दिखाया गया प्रश्नपत्र असली था या सिर्फ ठगी का हथकंडा। परीक्षा से पहले सामने आए इस मामले ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।