• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी कहीं भी चले जाएं, छोड़ेंगे नहीं, पाक में घुसकर मारेंगे, राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और अब इस बात का अहसास पाकिस्तान को भी हो चुका है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 09:49:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 09:51:01 AM (IST)
आतंकी कहीं भी चले जाएं, छोड़ेंगे नहीं, पाक में घुसकर मारेंगे, राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब
इस रिपोर्ट के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई पड़ोसी देश के आतंकवादी भारत में शांति भंग करेगा या अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देगा तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

HighLights

  1. रक्षा मंत्री ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
  2. 'द गार्जियन' की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अभियान के तहत पाक में कई आतंकियों की हत्या की है।
  3. एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वे पाक भाग जाएंगे तो हम उन्हें मारने के लिए पाक में भी घुसेंगे।

एजेंसी, नई दिल्ली। ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट पर दो टूक जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि आतंकवादी भारत में शांति भंग करने का प्रयास करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो भारत चुप नहीं बैठेगा। विदेश में बैठे आतंकियों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा है कि आतंकी अगर पाकिस्तान भाग गए तो भारत उन्हें घुसकर मार गिराएगा।

क्या था ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट में

रक्षा मंत्री ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अभियान के तहत पाक में कई आतंकियों की हत्या की है। इस रिपोर्ट के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई पड़ोसी देश के आतंकवादी भारत में शांति भंग करेगा या अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देगा तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वे पाक भाग जाएंगे तो हम उन्हें मारने के लिए पाक में भी घुसेंगे।


naidunia_image

मूकदर्शक नहीं रहेगा भारत

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और अब इस बात का अहसास पाकिस्तान को भी हो चुका है। भारत अब मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। भारत ने आज तक किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया है। न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है। अगर कोई भारत को गुस्से भरी आंखें दिखाएगा तो हम चुप बैठेंगे, हम उन्हें जवाब जरूर देंगे।